फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The road has become narrow due to encroachment

Yamuna Nagar News: अतिक्रमण के कारण सड़क हुई संकीर्ण

Fri, 27 Dec 2024 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 27 Dec 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
The road has become narrow due to encroachment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। सड़कों पर अवैध अतिक्रमण के कारण लोग जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। एक तरफ हाईवे का निर्माण चल रहा है। वहीं, दूसरी तरफ बिलासपुर जाने वाली सड़क पर दोनों तरफ लोगों ने रेहड़ी फड़ी लगाकर तो अन्यों ने वाहन खड़े करके सड़क संकरा कर दिया है। इसस हर वक्त यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जाम से मुक्ति दिलाने के गुहार लगाई है।
प्रताप नगर सिविल अस्पताल के आसपास खड़े वाहन, सड़क के दोनों तरफ लोगों ने टीन व शेड और रेहड़ी फड़ी लगाकर सड़क घेर रखी है। वहीं, सड़क के बीच ऑटो रिक्शा खड़े रहते हैं। जिस कारण दिनभर जाम की स्थिति रहती है। जाम से आए दिन लोगों में झगड़े होते हैं। वाहन चालकों को यहां से गुजरने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

यदि कोई विरोध करता है तो कब्जाधारी झगड़ा करने को उतारू हो जाते हैं। ऑटो रिक्शा चालक सड़क के बीच ही रुककर सवारियां बैठाते हैं। इस ओर पुलिस व प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए कई बार अधिकारियों को शिकायत भी कर चुके हैं। इस बारे में प्रतापनगर थाना प्रभारी अजय कुमार ने कहा कि पुलिस का काम कानून व्यवस्था बनाना है। अतिक्रमण कर लगाई रेहड़ी-फड़ी व ऑटो रिक्शा जल्द हटवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed