फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The road broke apart shortly after it was built; allegations of substandard materials have been made

Yamuna Nagar News: बनने के साथ टूटी सड़क, घटिया सामग्री का आरोप

Fri, 05 Dec 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 05 Dec 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
The road broke apart shortly after it was built; allegations of substandard materials have been made
साढौरा से सफीलपुर जाने वाली टूटी सड़क। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। साढौरा से सफीलपुर वाया नौशहरा सड़क को पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार ने 20 नवंबर को बनाया था। यह सड़क महज दो दिन बाद ही टूटनी शुरु हो गई। अब तो इस सड़क में कई जगह दरारें आ गई हैं, जिसकी वजह से इस सड़क से गुजरने में वाहन चालकों को बहुत दिक्कत हो रही है।
समाजसेवी संदीप गुप्ता ने आरोप लगाया कि घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किए जाने की वजह से ही यह सड़क बनने के दो दिन बाद ही टूटने लग गई थी। इसकी शिकायत करने पर विभाग ने दो दिन बाद ही सड़क के कुछ हिस्से को तोड़कर मरम्मत तो करवाई, लेकिन अब तो कई जगह से यह सड़क टूट गई है। उनका आरोप है कि सड़क निर्माण के बाद बरम तो बनाए ही नहीं गए, जिसकी वजह से सड़क के दोनों तरफ मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन

इसकी वजह से वाहन चालकों को बहुत दिक्कत हो रही है। नौशहरा गांव के निर्मल, दलबीर व अजैब सिंह ने भी इस बारे में विभाग को शिकायत दी है। आरोप है कि शिकायत के बावजूद इसकी जांच करने के बजाय विभाग के कर्मचारी सड़क की मरम्मत के नाम पर लीपापोती ही कर रहे हैं। आरोप है कि अगर सड़क निर्माण के दौरान अधिकारी इसका जायजा लेते तो सरकारी धन का अपव्यय होने से रुक सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरलोड वाहनों ने तोड़ी सड़क : एसडीओ

पीडब्ल्यूडी के एसडीओ अनुराग जिंदल ने बताया कि सड़क को तय मानकों के अनुसार बनाया गया है। सड़क निमार्ण में कोई कोताही नहीं की गई। यहां से मिट्टी से लदे ओवरलोड वाहन गुजरने की वजह से यह सड़क टूट रही है। जिस तरफ से लदे हुए वाहन गुजरते हैं, वहीं से सड़क टूट रही है। दूसरे हिस्से की सड़क बिल्कुल ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed