फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The renovation work of the check dam in Todarpur village will pick up pace again

Yamuna Nagar News: टोडरपुर गांव में चेकडैम के नवीनीकरण का काम फिर पकड़ेगा रफ्तार

Wed, 17 Sep 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 17 Sep 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
The renovation work of the check dam in Todarpur village will pick up pace again
टोडरपुर में चेकडैम का किया जा रहा नवीनीकरण। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। खंड साढौरा में हरियाणा-हिमाचल की सीमा पर शिवालिक की पहाड़ियों की तलहटी में गांव टोडरपुर के चेकडैम का नवीनीकरण का कार्य अब जल्द ही फिर से रफ्तार पकड़ेगा। 24 सितंबर के बाद इसका कार्य शुरू होने की संभावना है। अभी चेकडैम का कार्य बारिश की वजह से रुका पड़ा है।
हालांकि चेकडैम पर पानी कम है लेकिन कीचड़ होने के चलते काम करने वाली मशीन नहीं जा सकती। ऐसे में बारिश सीजन के बाद ही यह प्रक्रिया फिर से शुरू होगी। अटल भूजल योजना के तहत इस चेकडैम का नवीनीकरण कार्य होना है। चेकडैम के नवीनीकरण के बाद 1900 एकड़ भूमि को सिंचित करने में किसानों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

चेकडैम में बरसात के पानी जमा होता है, यह पानी हिमाचल की पहाड़ियों से होता हुआ यहां पहुंचता है। जहां से पैनल व पाइपलाइन के माध्यम से साथ लगते खेतों में सिंचाई के लिए छोड़ा जाता है। वहीं पाइपलाइन को बिछाने के लिए आठ से 10 ईंची सीमेंटेड पाइपों को मंगवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पहाड़ों से चेकडैम में आने वाले पानी से साथ लगते क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति न बने डैम के अंदर से गाद व मिट्टी जेसीबी से निकाली जाएगी। बता दें पहाड़ी क्षेत्र और गहरे जल स्तर के कारण यहां पानी की गंभीर समस्या रही, ऐसे में साल 2001-2002 में वन विभाग ने कंडी योजना के तहत इन पंचायतों के लिए चेकडैम बनाए गए थे।
बिजली न होने पर मिलेगा पानी
एक समय था जब टोडरपुर गांव के लोग बिजली जाने पर फसलों में भी सिंचाई करने की चिंता रहती थी, लेकिन चेकडैम के नवीनीकरण के बाद बिजली जाने के खेतों में पानी देने की समस्या भी खत्म हो जाएगी। ऐसे में इस चेकडैम से खेती की सिंचाई होती थी, लेकिन अनदेखी के चलते इन चेकडैम में गाद जम गई और पानी का भी सूख पड़ने लगा। ये पंचायतें हिमाचल की पहाड़ियों से सटी हुई हैं। चेकडैम का नवीनीकरण होने के बाद सारा पानी पंचायत व सिंचाई के लिए वितरित किया जाएगा।

बारिश के कारण चेकडैम का कार्य बंद पड़ा है। बारिश के सीजन के बाद टोडरपुर चेकडैम का नवीनीकरण किया जाएगा। इससे किसानों काफी राहत मिलेगी। -भूपेंद्र सिंह, आईईसी विशेषज्ञ अटल भूजल योजना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed