{"_id":"696936f7f80b8db55707c8d7","slug":"the-punjabi-haryana-ekta-manch-celebrated-the-maghi-festival-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-149939-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पंजाबी हरियाणा एकता मंच ने मनाया माघी पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पंजाबी हरियाणा एकता मंच ने मनाया माघी पर्व
Fri, 16 Jan 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देती प्रतिभागी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। पंजाबी हरियाणा एकता मंच की ओर से माघी पर्व के उपलक्ष्य में निजी पैलेस में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और आरटीआई कमिश्नर नीता खेड़ा ने विशेष रूप से शिरकत की।
मुख्य अतिथि तरुण भंडारी ने मंच द्वारा किए जा रहे सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की। उन्होंने मंच के अगले कार्यक्रम को पंचकूला में इसी तरह भव्य रूप से आयोजित कराने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा लोक गीत, संगीत और पारंपरिक नृत्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों को सम्मानित किया गया।
जरूरतमंदों को व्हील चेयर वितरित की गईं। अंत में प्रदेश कोषाध्यक्ष विशाल भाटिया और जिला अध्यक्ष अनिल ठकराल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व एचएसएससी चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी, जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, मेयर सुमन बहमनी, एडीसी नवीन आहूजा, पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, जिला परिषद चेयरमैन रमेश ठसका, पूर्व मेयर मदन चौहान सहित शहर की कई प्रतिष्ठित हस्तियां पहुंचीं।