फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The protest continues, but a decision has been made not to disrupt examination work

Yamuna Nagar News: आंदोलन जारी, परीक्षा कार्य प्रभावित न करने का निर्णय

Tue, 23 Dec 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 23 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
The protest continues, but a decision has been made not to disrupt examination work
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। प्रदेश के सरकारी सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर काले बिल्ले लगाकर आंदोलन जारी रखा हुआ है। इसी कड़ी में कॉलेज के कर्मचारियों ने विरोध जताया।
कर्मचारियों ने कहा कि आंदोलन के बावजूद विद्यार्थियों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और पढ़ाई व परीक्षाएं किसी भी सूरत में प्रभावित नहीं होंगी। इसी के तहत कर्मचारियों ने परीक्षा से जुड़े सभी कार्य पूरी जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ संपन्न करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

कर्मचारी 7वें वेतन आयोग के अनुसार संशोधित मकान किराया भत्ता (एचआरए) लागू किए जाने तथा महिला कर्मचारियों के लिए कैजुअल अवकाश 20 से बढ़ाकर 25 दिन किए जाने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि ये दोनों मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन सरकार द्वारा अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed