फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The program will be held from eight on the foundation day of Arya Samaj

Yamuna Nagar News: आर्य समाज के स्थापना दिवस पर आठ से होगा कार्यक्रम

Wed, 05 Mar 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 05 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
The program will be held from eight on the foundation day of Arya Samaj
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। आर्य समाज की स्थापना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य व आर्य समाज रादौर के वार्षिकोत्सव के रूप में विशाल आर्य सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी आर्य समाज रादौर के प्रचार मंत्री अमित कांबोज, मंत्री प्रदीप चौधरी व अरविंद नागपाल ने दी।
पदाधिकारियों ने बताया कि आठ व नौ मार्च को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक व दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आर्य समाज भवन रादौर में विशाल आर्य सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। भव्य कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजनोपदेशक व आर्य समाज के प्रसिद्ध विद्वान अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्यातिथि होंगे।
विज्ञापन

वहीं युवा क्रांतिकारी प्रख्यात राष्ट्रीय चिंतक आर्यवीर गौतम खट्टर मुख्य वक्ता होंगे। वेदों के प्रगाढ़ ज्ञाता गुरुकुल कुरुक्षेत्र के संगीताचार्य जयपाल आर्य द्वारा महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन संदेश पर प्रकाश डाला जाएगा। प्रसिद्ध भजनोपदशक मदनदीप आर्य सहारनपुर भारतीय वीरो के गौरवशाली इतिहास एवं वैदिक श्री राम कथा का गायन करेंगे। आर्य समाज के सभी सदस्यों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed