{"_id":"676f057b5369558d35077b87","slug":"the-problem-of-plucking-fruits-from-tall-trees-and-spraying-pesticides-will-be-eliminated-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-130564-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ऊंचे पेड़ों से फल तोड़ने और कीटनाशक स्प्रे की दिक्कत होगी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ऊंचे पेड़ों से फल तोड़ने और कीटनाशक स्प्रे की दिक्कत होगी दूर
Sat, 28 Dec 2024 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। बागवानी करने वाले किसानों को अब ऊंचे पेड़ों से फल तोड़ने और उन पर कीटनाशकों का छिड़काव करने के लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। इसके लिए किसानों को बागवानी विभाग की तरफ से सेल्फ प्रोपेल्ड प्लेटफार्म (स्व चालित मंच) उपलब्ध कराया जाएगा। अमादलपुर निवासी किसान अलावी सिंह ने तो इसे खरीद भी लिया है। इसकी मदद से वह 20 से 25 फीट ऊंचे पेड़ों से भी आसानी से न केवल फल तोड़ रहे हैं बल्कि उन पर कीटनाशक का स्प्रे भी कर सकते हैं।
अलावी सिंह इसे लेने वाले प्रदेश के पहले किसान हैं। सेल्फ प्रोपेल्ड प्लेटफार्म मशीन की कीमत वैसे तो 23 लाख 60 हजार रुपये है। बागवानी विभाग की तरफ से इस पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। जिन किसानों के पास पांच एकड़ से कम में बाग लगा रखे हैं फिलहाल उन्हें ही यह मशीन देने का प्रावधान है। किसान अपने खेतों में आम, लीची, नाशपाती, अमरूद समेत अन्य फलों के बाग लगाते हैं। जो पेड़ ज्यादा ऊंचे होते हैं उन पर लगे फलों को तोड़ने में किसानों को काफी परेशानी होती है। ऐसे में किसानों को बांस पर जाली बांध कर फल तोड़ने पड़ते हैं।
इससे काफी फल तो जमीन पर गिर कर खराब भी हो जाते हैं। जिससे किसान को काफी नुकसान होता है। इसी तरह जब बाग में लगे पौधों पर कोई बीमारी आ जाती है तो उनके ऊपरी हिस्से पर तने तक स्प्रे नहीं हो पाता। जिससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सेल्फ प्रोपेल्ड प्लेटफार्म मशीन काफी लाभकारी है। यह मशीन 25 फीट ऊंचाई तक जा सकती है। जिसके ऊपर खड़े होकर किसान या मजदूर फलों को तोड़ सकते हैं। साथ ही पेड़ों के ऊपरी हिस्से पर स्प्रे करने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन
-- -- -- --
बागवानों के लिए काफी लाभकारी है : कृष्ण सोलंकी
जिला बागवानी अधिकारी डॉ. कृष्ण सोलंकी ने बताया कि सेल्फ प्रोपेल्ड प्लेटफार्म मशीन बागवानों के लिए काफी लाभकारी है। इसकी मदद से किसान ऊंचाई से भी फल तोड़ सकते हैं। जो भी किसान इसे खरीदना चाहता है वह कार्यालय में संपर्क कर सकता है।