Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The presentations brought alive the journey of Haryana's rich cultural development

Yamuna Nagar News: प्रस्तुतियों से हरियाणा की समृद्ध संस्कृति विकास यात्रा की जीवंत

Mon, 02 Nov 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 02 Nov 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
The presentations brought alive the journey of Haryana's rich cultural development
डीएवी गर्ल्स कॉलेज में हीरक जयंती पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी। डीआईपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा के गठन के 60 वर्ष पूरे होने पर रविवार को डीएवी गर्ल्स कॉलेज के सभागार में जिलास्तरीय हीरक जयंती समारोह मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने हरियाणवी लोकनृत्य, सरस्वती वंदना, संगीत और रागनियों से प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली विरासत की झलक प्रस्तुत की।
पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर मुख्यातिथि रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा और एडीसी नवीन आहूजा ने बतौर विशिष्ट अतिथि हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के साथ हुआ। कुरुक्षेत्र में हुए राज्यस्तरीय हीरक जयंती समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सीधा प्रसारण दिखाया गया। राज्यपाल असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विचार सुने।
विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना से माहौल को भक्तिमय बनाया। न्यू हैप्पी स्कूल के विद्यार्थियों ने हरियाणवी एकल नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की तालियां बटोरीं। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरानी सब्जी मंडी के विद्यार्थियों ने हरियाणवी नृत्य के जरिये प्रदेश की लोक संस्कृति और परंपराओं को दर्शाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएनजी कॉलेज की छात्राओं ने वाद्य संगीत की मधुर प्रस्तुति दी। वहीं, गुरदेव सिंह एंड पार्टी ने हरियाणवी रागनियों और हरियाणा दिवस से जुड़े गीतों से समां बांधा। कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि हरियाणा की 60 वर्ष की यात्रा उपलब्धियों और संघर्षों से भरी रही है। प्रदेश ने शिक्षा, खेल, कृषि, उद्योग और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।
मेहनतकश किसानों, युवाओं, खिलाड़ियों और प्रदेशवासियों के योगदान से हरियाणा ने देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय अन्य प्रदेशों की तुलना में अधिक है। हीरक जयंती प्रदेश की उपलब्धियों पर गर्व करने के साथ इसे और विकसित एवं समृद्ध बनाने का संकल्प लेने का अवसर है।

कार्यक्रम का संचालन टीजीटी अनामिका ने किया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान एसडीएम रादौर नरेंद्र कुमार, मार्केट कमेटी अध्यक्ष विपुल गर्ग, पूर्व मेयर मदन चौहान, पूर्व जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता, कृषि उपनिदेशक आदित्य डबास उपस्थित रहे।

डीएवी गर्ल्स कॉलेज में हीरक जयंती पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी। डीआईपीआरओ

डीएवी गर्ल्स कॉलेज में हीरक जयंती पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी। डीआईपीआरओ

डीएवी गर्ल्स कॉलेज में हीरक जयंती पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी। डीआईपीआरओ

डीएवी गर्ल्स कॉलेज में हीरक जयंती पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी। डीआईपीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed