फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The power of daughters... they brought glory through their sporting talen

Yamuna Nagar News: बेटियों का दम... खेल के हुनर से नाम किया रोशन

Sat, 24 Jan 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 24 Jan 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
The power of daughters... they brought glory through their sporting talen
रुद्राक्षी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बेटियों के सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक बालिका दिवस हर वर्ष 24 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिन सिर्फ उत्सव का नहीं, बल्कि समाज की सोच बदलने का संदेश भी देता है। आज बेटियां शिक्षा, खेल, प्रशासन और रक्षा जैसे हर क्षेत्र में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रही हैं।
हरियाणा को खेलों की नर्सरी कहा जाता है और इसमें यमुनानगर जिले की बेटियों की भूमिका भी किसी से कम नहीं है। जिले की इन होनहार खिलाड़ियों ने यह साबित कर दिया है कि अगर बेटियों को सही अवसर, सुविधाएं और प्रोत्साहन मिले, तो वे देश के लिए पदक जीतकर तिरंगा लहरा सकती हैं।
विज्ञापन

खेल के मैदान में मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर आगे बढ़ रहीं ये बेटियां समाज के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। इनके हौसले बताते हैं कि बेटियों को कमजोर समझने वाली सोच अब बदलनी चाहिए। आज की बेटियां न केवल अपने सपनों को जी रही हैं, बल्कि देश और प्रदेश का नाम भी रोशन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्नास्टिक में रुद्राक्षी का शानदार प्रदर्शन

राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता अंबाला में आयोजित जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में खिलाड़ी रुद्राक्षी ने तृतीय स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। रुद्राक्षी का कहना है कि यह उपलब्धि उसके लिए गर्व का पल है। उसका सपना है कि वह भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिम्नास्टिक में भारत का प्रतिनिधित्व करे और देश के लिए मेडल जीतकर तिरंगा लहराए। इस सपने को साकार करने के लिए वह दिन-रात मेहनत कर रही है। रुद्राक्षी की सफलता यह दिखाती है कि लगन और मेहनत के सामने कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं होता।
राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

इसी तरह खिलाड़ी हर्षिता ने भी अंबाला कैंट में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल दिखाया। चयन के बाद वह राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पहुंचीं, जहां आत्मविश्वास और जुनून के दम पर जिम्नास्टिक स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हर्षिता का कहना है कि आने वाली प्रतियोगिताओं में वह और बेहतर प्रदर्शन कर देश के लिए पदक जीतने का प्रयास करेंगी।

जिम्नास्टिक में कृतिका का स्वर्णिम सफर

अंबाला कैंट में आयोजित राज्य स्तरीय खेल चैंपियनशिप में कृतिका ने शानदार प्रदर्शन किया। राज्य स्तर पर चयन के बाद उसने 19 और 20 जनवरी को कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया और गोल्ड मेडल जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। कृतिका का कहना है कि इस जीत से उसका आत्मविश्वास और बढ़ा है और आगे भी वह बेहतर प्रदर्शन करती रहेगी।

रुद्राक्षी।

रुद्राक्षी।

रुद्राक्षी।

रुद्राक्षी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed