फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The portal opened, but students did not arrive for admission.

Yamuna Nagar News: पोर्टल खुला, दाखिले के लिए नहीं पहुंचे विद्यार्थी

Tue, 28 Oct 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 28 Oct 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
The portal opened, but students did not arrive for admission.
नोडल आईटीआई। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। आईटीआई की रिक्त सीटें भरने के लिए कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से एक बार फिर दाखिले किए जा रहे हैं। शेड्यूल के अनुसार सोमवार को दाखिले का पहला दिन रहा। इस दौरान एक भी विद्यार्थी दाखिला करवाने नहीं पहुंचा। पूरा दिन दाखिला समिति के सदस्य विद्यार्थियों की बाट जोहते रहे। शेड्यूल के अनुसार पांच नवंबर तक दाखिले किए जाएंगे।
विभाग ने आईटीआई में खाली पड़ी एससीवीटी ट्रेड की रिक्त सीटें भरने के लिए सोमवार सुबह समय पर पोर्टल खोल दिया। नोडल आईटीआई में दाखिला समिति के सदस्य भी पहुंच गए। वहीं दाखिला लेने के लिए एक भी विद्यार्थी न पहुंचा। दाखिला समिति के सदस्य पूरा दिन खाली बैठे रहे।
विज्ञापन

जिले में केवल नोडल आईटीआई में एससीवीटी ट्रेड खाली हैं। नोडल आईटीआई में एससीवीटी ट्रेड की कुल छह ट्रेड करवाई जाती हैं। इसमें से तीन ट्रेड में कुल 24 सीटें खाली हैं। कौशल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के आदेशानुसार केवल इन ट्रेड पर ही दाखिले किए जाने हैं। इस बार भी रिकॉर्ड आवेदन के बाद नोडल आईटीआई की सीटें खाली रह गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की सबसे बड़ी आईटीआई में एनसीवीटी व एससीवीटी की कुल 32 ट्रेड्स की 83 यूनिट की 1348 सीटें हैं। इन पर दाखिले के लिए इस बार 7619 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। विद्यार्थियों का एससीवीटी ट्रेड के प्रति ज्यादा रुझान नहीं रहता है। सभी विद्यार्थी एनसीवीटी की ट्रेड में दाखिला लेने में रूचि दिखाते हैं। यही कारण है कि एससीवीटी में दाखिले कम होते हैं। नोडल आईटीआई में कुल 32 में से एससीवीटी की छह ट्रेड हैं।
इसमें से कॉस्मेटोलॉजी ट्रेड में 10, डाटा एंट्री ऑपरेटर में दो और जीओ इंफॉर्मेटिक्स ट्रेड में 12 सीटें खाली हैं। बता दें कि कॉस्मेटोलॉजी और जीओ इंफॉर्मेटिक्स ट्रेड दोनों में कुल 24-24 सीटें हैं। वहीं, जीओ इंफॉर्मेटिक्स ट्रेड में शुरुआत के ऑनलाइन चार चरणों में एक भी दाखिला नहीं हुआ था। ओपन काउंसलिंग के दौरान इस ट्रेड में विद्यार्थियों ने दाखिला लिया और इसकी आधी सीटें अभी भी खाली हैं।


विभाग के निर्देशों पर दाखिले किए जा रहे हैं। केवल एससीवीटी ट्रेड के लिए दाखिले हो रहे हैं। पहले दिन दाखिले के लिए कोई विद्यार्थी न पहुंचा। पांच नवंबर तक यह प्रक्रिया चलेगी। भूपेंद्र सिंह सांगवान, प्राचार्य, नोडल आईटीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed