फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The police tried to crush Riders

पुलिस राइडर्स को कुचलने का प्रयास

Fri, 27 Jun 2014 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर।
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर। Updated Fri, 27 Jun 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
The police tried to crush Riders
बुलंद हौसलों के चलते खनन माफियाओं ने पुलिस राइडर्स को ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे कुचलने का प्रयास किया। इसमें पुलिस कर्मचारियों की जान तो बच गई लेकिन दोनों पुलिस कर्मी घायल हो गए और पुलिस बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान वहां से भाग रहे एक तस्कर को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया।
विज्ञापन


घायलों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। पुलिस ने आरोपी खनन तस्करों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी काम में बाधा डालने और तोड़फोड़ करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थाना सदर के एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार को देर रात उन्हें सूचना मिली की खनन तस्कर रेत चोरी कर ट्रैक्टर-ट्राली से मंडौली होकर गुजरने वाले हैं।

इसके बाद उन्होंने बलवान सिंह को बाइक पर अपने साथ ले लिया। जब वह मंडौली गांव की रोड पर पहुंचे ते उन्हें एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आती दिखाई दी।

उन्होंने उसे रुकने का इशारा लेकिन चालक ने अचानक ट्रैक्टर दौड़ा लिया। जब उन्होंने उसका पीछा किया तो चालक ने ट्रैक्टर उन पर चढ़ाने के प्रयास में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे वह दोनों घायल हो गए। जिस पर तस्कर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गए। उन्होंने पीछा करते हुए एक को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम युसुफ बताया।

फरार की पहचान लापरा निवासी भूरा के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पुलिस पार्टी को जान से मारने की कोशिश, सरकारी काम में बाधा डालने और तोड़फोड़ के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को अदालत में पेश किया।

कूदकर बचाई जान

कलानौर चौकी इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि हलवदार बलवान बाइक चला रहा था। जबकि वह पीछे बैठे थे। इस दौरान जब उन्होंने खनन सामग्री के ट्रैक्टर को रोकना चाहा तो चालक ने ट्रैक्टर उनकी तरफ मोड़ दिया।


यह देखते ही वह हेडकांस्टेबल बलवान का हाथ पकड़कर बाइक से कूद गए। चालक ने ट्रैक्टर बाइक पर चढ़ा दिया, जिससे बाइक पूरी तरह टूट गई। वहीं बलवान को भी चोटें आई।

रिमांड पर भेजा आरोपी

एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी भूरा और युसुफ ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भागने लगे।

जिस पर उन्होंने एचसी बलवान की मदद से ट्रैक्टर मालिक युसुफ निवासी मंडोली को तो दबोच लिया। भूरा भागने में कामयाब हो गया।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर युसुफ को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed