फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The police officer collided with four cars and two scooters

Yamuna Nagar News: पुलिसकर्मी ने चार कारों, दो स्कूटरों में मारी टक्कर

Sat, 27 Dec 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 27 Dec 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
The police officer collided with four cars and two scooters
घटना के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़ तथा अन्य क्षतिग्रस्त कार। संवाद - फोटो : लापता व्यापारी अर्पित जैन।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पुलिस कर्मी ने तेज रफ्तार कार से जमकर उत्पात मचाया। कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी चार कारों और दो एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय सड़क और दुकानों के बाहर मौजूद लोग बाल-बाल बचे। लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए दुकानों के भीतर घुसकर शरण ली।
प्रत्यक्षदर्शी दुकानदारों के अनुसार, एक कार तेज गति से आई और सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को टक्कर मारती चली गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने कार चालक को बाहर निकाला। इस दौरान देखा गया कि चालक नशे में था और उसने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद आई-कार्ड से उसकी पहचान पुलिस कर्मचारी के रूप में हुई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को संभाला और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया, ताकि नशे की पुष्टि की जा सके। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, । थाना शहर के थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की सूचना मिल चुकी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आरोपी पुलिस कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़ तथा अन्य क्षतिग्रस्त कार। संवाद

घटना के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़ तथा अन्य क्षतिग्रस्त कार। संवाद- फोटो : लापता व्यापारी अर्पित जैन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed