फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The police of the station did not listen, appealed to the SP

Yamuna Nagar News: थाने की पुलिस ने नहीं सुनी, एसपी से गुहार

Mon, 16 Jun 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 16 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
The police of the station did not listen, appealed to the SP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। महिला ने पारिवारिक संपत्ति विवाद में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
रणजीत कौर ने एसपी को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके पति के तीन वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। उसके पास एक 21 वर्ष का बेटा और एक आठ साल की बेटी है। पैतृक संपत्ति में उसके हिस्से को लेकर उसके जेठ और पारिवारिक रिश्तेदार उसे घर से निकालने का प्रयास कर रहे हैं। उसके साथ उसके बच्चों को भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

सने रणजीतपुर चौकी में शिकायत दी थी। उचित कार्रवाई नङईँ की गई। शिकायत देकर वह गांव में पहुंची तो घर के बाहर ही उसके जेठ व रिश्तेदारों ने उस पर डंडे, लाठी, रॉड से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे उसे गंभीर चोट आई। लोगों को इकट्ठा देखकर वहां से सभी आरोपी फरार हो गए। मौके पर डायल 112 व एंबुलेंस की सहायता से उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया। वहां से उसे जगाधरी और उसके बाद उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

अब उसका इलाज करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। रणजीत कौर का आरोप है कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। आरोपी लगातार उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed