{"_id":"677ad41c32f95d4c0e09c2d4","slug":"the-police-could-not-reach-the-shooters-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-131044-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शूटरों तक नहीं पहुंचे पुलिस के हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शूटरों तक नहीं पहुंचे पुलिस के हाथ
Mon, 06 Jan 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। खेड़ी लक्खा सिंह पुलिस चौकी के पास हुए तिहरे हत्याकांड को दस दिन बीत चुके हैं, लेकिन वारदात को अंजाम देने वाले शूटरों तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंचे है। हालांकि अभी तक पुलिस ने इस मामले में शूटरों को सुविधा पहुंचाने वाले छह आरोपियों को पकड़ा है।
इनमें से तीन आरोपियों ताजेवाला निवासी अरबाज, छछरौली निवासी सचिन हांडा व गांधीनगर निवासी हर्ष बाली को जेल भेजा जा चुका है। अंबाला के डंग डेहरी निवासी गुरविंद्र, वाल्मीकि नगर निवासी सूरज और गोलनी निवासी रविंद्र उर्फ कल्लू को रिमांड पर लेकर पूछताछ़ की जा रही है। सोमवार को इनका भी रिमांड पूरा हो जाएगा। अभी तक पुलिस इनसे भी शूटरों के बारे में कोई ठोस सुराग नहीं जुटा पाई है।
शूटरों को पकड़ने को सीआईए समेत पुलिस ने पांच टीमें लगी हुई है। पुलिस टीमों ने हरियाणा के अलावा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश व राजस्थान में शूटरों को पकड़ने को दबिश दी है। बावजूद इसके शूटर पुलिस की पकड़ से दूर है।ं गैंगवार में हुई तीन लोगों की हत्या को अंजाम देने के लिए शूटरों ने पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया था। अभी तक की पूछताछ में सामने आया कि है कि आरोपी गुरविंद्र व सूरज ने शूटरों तक हथियार पहुंचाए थे।
विज्ञापन
दोनों ने शूटरों को शाहाबाद में हथियार व कारतूस से भरा बैग दिया था। वारदात को अंजाम देकर शूटरों ने यह बैग व एक बाइक बीच रास्ते में छोड़ दी। जिसे बाद में दोनों लेकर गए। इन दोनों को बैग के लिए भी लाडवा के एक अन्य शराब ठेकेदार व गैंगस्टर ने कहा था। वहीं आरोपी गोलनी निवासी शराब ठेकेदार रविंद्र उर्फ कल्लू ने ने शूटरों के लिए रेकी की थी।
गत वर्ष जहरीली शराब कांड के बाद रद हुए जोन की बोली न लगाने को लेकर एमटी करेहडा के पूर्व सरपंच को काला राणा गैंग की ओर से धमकी दी गई थी। इसमें भी आरोपी रविंद्र उर्फ कल्लू का नाम खुला था। उसकी गिरफ्तारी हुई थी।
चौकी के पास फायरिंग में तीन की हुई थी हत्या
खेड़ी लक्खा सिंह चौकी के नजदीक 26 दिसंबर को ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। जिसमें उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गांव मखमूलपुर निवासी पंकज मलिक व भाजपा नेता नरेंद्र राणा के चचेरे भाई गोलनी निवासी वीरेंद्र राणा की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उन्हेडी गांव निवासी अर्जुन राणा की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।