फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The playground was damaged due to felling of trees, players expressed their anger

Yamuna Nagar News: पेड़ों की कटाई से खेल मैदान खराब, खिलाड़ियों ने जताया रोष

Thu, 21 Aug 2025 03:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 21 Aug 2025 03:59 AM IST
विज्ञापन
The playground was damaged due to felling of trees, players expressed their anger
जगाधरी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पेड़ों की कटाई के दौरान खेल मैदान खराब होने से हंगामा हो गया। इस दौरान खिलाड़ी, विद्यार्थी, कोच ने ठेकेदार व सरपंच पर मैदान खराब करने का आरोप लगाया। हंगामा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। वहीं, इस दौरान खेल का मैदान खराब होने से कोच व खिलाड़ी रो तक पड़े। बता दें कि इस विद्यालय में दो खेल नर्सरियां चल रही हैं। पंचायत की ओर से विद्यालय परिसर में लगे पेड़ों की कटाई करवाई जा रही है और इससे खेल का मैदान खराब हो गया। जिस पर खिलाड़ियों, कोच व लोगों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तलाकौर स्कूल में लगे 92 सफेदे के पेड़ पंचायत की ओर से कटवाए जा रहे हैं। जिसकी बोली 10 जून को हुई थी और पेड़ों की कटाई के लिए दो महीने का समय था। जिसके चलते बुधवार को स्कूल में पेड़ों की कटाई की जा रही थी। कटाई के दौरान स्कूल में ट्रैक्टर-ट्रॉली चलने से मैदान खराब हो गया। जिसे लेकर खूब हंगामा हुआ।
विज्ञापन

वहीं, राजकीय विद्यालय की खेल नर्सरी संचालक प्रवीण कुमार ने बताया कि पंचायत की ओर से विद्यालय परिसर में लगे पेड़ कटवाए जा रहे हैं। बुधवार को भी ठेकेदार व श्रमिक पेड़ों की कटाई के लिए पहुंचे। जिस पर उन्होंने उन्हें रोका कि यदि अभी कटाई की जाएगी तो उनका मैदान खराब हो जाएगा। चूंकि बारिश के कारण मिट्टी गीली है और इस पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाई जाएगी तो पूरा ट्रैक उखड़ जाएगा। परंतु ठेकेदार व सरपंच ने एक नहीं सुनी और पूरे मैदान पर ट्रैक्टर-ट्रॉली इधर से उधर दौड़ाते रहे। भारी-भरकम पेड़ गिरने से मैदान का काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सरपंच प्रतिनिधि का कहना है कि उनके पास समय कम है, जिसके चलते काम लगवाया गया है। उन्हें 20 दिन में सभी पेड़ कटवाने हैं। बारिश के कारण काम नहीं हो पा रहा था। बुधवार को मौसम साफ होने पर उन्होंने काम लगवाया है।
------------

खिलाड़ी हुए मायूस


अभ्यास के लिए पहुंचे खिलाड़ी खराब मैदान देखकर मायूस हो गए। कुछ खिलाड़ियों के आंसू गिरने लगे। कोच प्रवीण ने बताया कि 23 अगस्त को खिलाड़ियों की प्रतियोगिता है। जिसके लिए वे सुबह शाम जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। परंतु अब मैदान ही खराब हो गया है। ऐसे में खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पाएंगे। वहीं, राष्ट्र स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाली रजिया मैदान की हालत देखकर रोने लगी। रजिया ने बताया कि दो दिन बाद उसकी प्रतियोगिता है और अब वह अभ्यास से वंचित हो गई है।

------------

वर्जन

स्कूल का मैदान खराब करने की उन्हें मौखिक शिकायत मिली है। जिस पर उन्होंने जेई को मौके पर भेजकर मौजूदा स्थिति की रिपोर्ट तैयार करने को भेजा है। जेई की रिपोर्ट के आधार पर इसमें जो भी कार्रवाई होगी वह की जाएगी।
केएस संधावा, खंड शिक्षा अधिकारी, सरस्वतीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed