{"_id":"68a4d92b0f571d7a1a06e16a","slug":"the-plan-to-shift-vegetable-fruit-vendors-and-mechanics-failed-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-142450-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सब्जी-फल विक्रेताओं व मैकेनिकों को शिफ्ट करने की योजना विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सब्जी-फल विक्रेताओं व मैकेनिकों को शिफ्ट करने की योजना विफल
Wed, 20 Aug 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
चांदपुर में वीरान पड़ी ऑटो मार्केट। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सड़कों किनारे रेहड़ी लगाकर सब्जी, फल बेचने वालों को वेंडिंग जोन में और मैकेनिकों को ऑटो मार्केट में शिफ्ट करने की योजना अभी तक फ्लॉप साबित रही है। नगर निगम के अधिकारी वेंडिंग जोन में अभी तक एक भी फल या सब्जी विक्रेता को शिफ्ट नहीं कर पाए हैं। चांदपुर में बनी ऑटो मार्केट में कोई दुकानदार नहीं आया है। ऐसे में नगर निगम द्वारा खर्च किए गए कई करोड़ रुपये कबाड़ होते दिख रहे हैं।
शहर के गणेश मार्केट स्थित वेंडिंग जोन में 198, प्रकाश चौक पर 44 व जब्बीवाला गुरुद्वारा के पास वेयरहाउस गोदाम के साथ 96 बूथ स्ट्रीट वेंडर्स के लिए तैयार किए गए थे। दो साल से ज्यादा हो गए इनमें एक भी रेहड़ी, फढ़ी वाला अपनी रेहड़ी लगाने को तैयार नहीं है। तीनों ही जगह पर लोहे के पाइप लगाकर ऊपर फाइबर की छत डाल कर दी गई थी। इनमें पानी की सप्लाई के लिए नल व बिजली के लिए रोशनी का प्रबंध किया गया था। अब इनमें न तो नल दिखते हैं और न ही बिजली के तार।
यहां तक की फाइबर भी कई जगह से टूट चुकी है। इन जोन में बड़ी-बड़ी घास उग चुकी है।
चांदपुर में 3.16 करोड़ रुपये की लागत से मार्केट बननी हैं, जिसमें कुल 42 दुकानें होंगी। यहां प्रथम चरण में 21 दुकानों का निर्माण कार्य अप्रैल 2022 को शुरू हुआ, जो पूरा हो चुका है। शहर के मुख्य बाजार में भी दो, तीन, चार पहिया वाहनों की मरम्मत की दुकानें चल रही हैं। शहर के बीच रामपुरा कॉलोनी में रिहायशी क्षेत्र समीप ऐसी सैकड़ों दुकानें हैं।
विज्ञापन
ऐसे ही डीएवी गर्ल्स कॉलेज से निरंकारी भवन तक दोनों ओर व जगाधरी में महाराजा अग्रसेन चौक से बूड़िया चौक तक, सहारनपुर कुरुक्षेत्र हाईवे पर पुराना हमीदा से पश्चिमी यमुना नहर पुल तक ऐसी दुकानें हैं। कई दुकानों के आगे फुटपाथ व सड़क किनारे वाहन मरम्मत का काम होता है, वहीं कई वाहन आधी सड़कों तक खड़े रहते हैं।
आमदनी कम होने का डर
रेहड़ी वालों से बात करके जब पड़ताल की गई तो सामने आया कि सड़कों किनारे रेहड़ी लगाकर फल, सब्जी बेचने से बिक्री ज्यादा होती है। जिससे उन्हें काफी आमदनी हो जाती है। अब उन्हें इस बात का डर सता रहा है कि यदि वह वेंडिंग जोन में चले गए तो उनकी बिक्री पर असर पड़ेगा।
दुकानों का किराया अधिक
ऑटो मार्केट के लिए नगर निगम ने प्रत्येक दुकान का किराया 21,110 रुपये प्रति माह व 50 हजार रुपये सिक्योरिटी राशि निर्धारित की थी। दुकानदारों के अनुसार यह किराया बहुत ज्यादा है। इस पर बोली में किसी ने हिस्सा नहीं लिया।
रेहड़ी संचालकों को वेंडिंग जोन में जल्द शिफ्ट किया जाएगा। प्रक्रिया चल रही है। वहीं ऑटो मार्केट में दुकानदारों को भेजने के प्रयास चल रहे हैं। - अखिल पिलानी, आयुक्त, नगर निगम।