फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The pilgrimage lasted two locations in the city fire, panic

तीर्थ नगर में दो स्थानों पर चली गोलियां, दहशत

Tue, 24 Jun 2014 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर।
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर। Updated Tue, 24 Jun 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
The pilgrimage lasted two locations in the city fire, panic
तीर्थ नगर कॉलोनी में दो स्थानों पर फायरिंग कर कुछ युवकों ने दहशत फैला दी। रात के सन्नाटे में गोली चलने की आवाज सुनकर लोग डरते हुए बाहर निकले तो उन्होंने पांच युवकों को फरार होते देखा। हमलावरों ने रंजिशन एक युवक के घर गोली चलाई।
विज्ञापन


वहीं उन्होंने युवक पर तेज धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल भी कर दिया। परिजनों ने घायल युवक को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया। सूचना मिलने पर पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम टीम के साथ वारदात स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने एक स्थान से गोली के छर्रे बरामद किए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर पुलिस को गोली चलने के पुख्ता प्रमाण नहीं मिल पाए हैं। मामले में पांच युवकों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन


तीर्थ नगर निवासी दिलीप ने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार रात को वह घर के पास घूम रहा था। उसने तीर्थ नगर की टपरियां निवासी विक्की, काका, मनोज, जितेंद्र, हन्नी उससे किसी अज्ञात कारण से रंजिश रखते हैं। रविवार रात को पांच उसके घर के पास आए और उससे बहस करने लगे। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने उस पर गंडासी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह वह उनके चंगुल से निकल कर भागा। इस दौरान पांच उसके घर के पास पहुंचे और पिस्तौल से गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी घर से बाहर निकल आए। उन्हें देखकर वह जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत सीन ऑफ क्राइम टीम के साथ घटना स्थल का मुआयना किया।

वारदात स्थल से मिले गोली के छर्रे
पुलिस ने सीन ऑफ काइम टीम के साथ घटना स्थल की गहनता से जांच की। इस दौरान उन्हें वहां से गोली के छर्रे बरामद हुए। पुलिस ने उक्त छर्रे इकट्ठा कर जांच के लिए सीन ऑफ क्राइम टीम के हवाले कर दिए हैं।


एक और गली में चली गोली
मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने वारदात स्थल की साथ वाली गली में भी फायर किए जाने की सूचना दी। इस पर पुलिस ने उक्त स्थान का भी मुआयना किया। लेकिन पुलिस को कोई ऐसा साक्ष्य नहीं मिला जिससे वहां गोली चलने की बात को प्रमाणित कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed