फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The pickup overturned after hitting the bike rider, the youth died

बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर पिकअप पलटी, युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
The pickup overturned after hitting the bike rider, the youth died
बिलासपुर। प्रतापनगर मार्ग पर गांव मलिकपुर बांगर में श्मशान घाट के समीप पिकअप की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

थाना बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में कोट बसावा गांव निवासी संजीव शर्मा ने बताया कि वह तीन भाई हैं। सबसे छोटा भाई अजय कुमार है जो कि पूजा पाठ का काम करता है।
विज्ञापन

वह बुधवार की शाम भाई अजय के साथ बिलासपुर काम से आए थे। शाम को अपना काम समाप्त करने के बाद अपनी-अपनी मोटरसाइकिलों पर अपने घर की ओर जा रहे थे। अजय अपनी मोटरसाइकिल पर उसके आगे चल रहा था। जब वह गांव मलिकपुर बांगर में श्मशान घाट मोड़ के पास पहुंचे तो सामने से एक तेज गति से आ रहे महिंद्रा पिकअप वाहन के चालक ने अजय की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अजय सड़क पर गिर गया और गाड़ी उसके ऊपर से निकलते हुए पलट गई। पिकअप वाहन चालक मौके से भाग गया। मौके पर राहगीरों ने एंबुलेंस को फोन किया। अजय कुमार को एंबुलेंस से सीएससी बिलासपुर लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने संजीव शर्मा की शिकायत पर पिकअप वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed