{"_id":"66e2182bb5595e7b120a6924","slug":"the-petition-of-employee-and-property-dealer-will-be-heard-today-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-125185-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कर्मचारी और प्रॉपर्टी डीलर की याचिका पर आज होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कर्मचारी और प्रॉपर्टी डीलर की याचिका पर आज होगी सुनवाई
Thu, 12 Sep 2024 03:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 12 Sep 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। एनआरआई राकेश कपूर की मॉडल टाउन स्थित प्रॉपर्टी बेचने के मामले में एसडीएम कार्यालय के कर्मी राममेहर व प्रॉपर्टी डीलर अश्वनी की याचिका पर वीरवार यानि आज उच्च न्यायालय में सुनवाई होगी। आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने को कुछ दिन पहले उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई हुई है। याचिका में राममेहर से अपील की थी कि उसे इस केस में बेवजह फंसाया जा रहा है। जिसके बाद उच्च न्यायालय द्वारा दोनों आरोपियों की याचिका पर 12 सितंबर को सुनवाई करने का निर्णय लिया था।
वहीं, पुलिस से भी मामले को लेकर जवाब मांगा गया। पुलिस भी न्यायालय में अपना पक्ष रखेंगी। ताकि आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा सके। बता दें कि करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी बेचने के इस फर्जीवाड़े में अब तक उर्दू अनुवादक इस्लाम व दिल्ली निवासी परमजीत कौर समेत चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है। आरोपी एसडीएम कार्यालय के कर्मी राममेहर, प्रॉपर्टी डीलर अश्वनी समेत कई आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
फर्जी दस्तावेजों से नाम करवा ली थी एनआरआई की प्रॉपर्टी
मॉडल टाउन निवासी राकेश कपूर वर्तमान में संयुक्त राज्य अमेरिका में रह रहे हैं। उन्हें वहीं की नागरिकता मिली है। उनके पिता वायु सेना में अधिकारी थे। उनके पिता के पास मॉडल टाउन में संपत्ति है जो एमएलएन कॉलेज के पिछले गेट की तरफ है और बाबा रेस्टोरेंट से सटी हुई है। पिता की मृत्यु के बाद वह इस संपत्ति के मालिक है। पहले यह संपत्ति सेना के पास भी किराये पर रही थी। दिसंबर 2023 में वह भारत आया तो इस संपत्ति की मरम्मत कराई। पुराने गेट को बदलवाया। इस दौरान ही प्रॉपर्टी डीलर अश्विनी कुमार उससे मिला और प्रॉपर्टी बेचने की बात पूछी तो उसने उसे इन्कार कर दिया था। बाद में उसने प्रॉपर्टी की आईडी बदलकर रजिस्ट्री कराने के खेल में भू माफिया के साथ मिलकर यह प्रॉपर्टी बेच दी। इस फर्जीवाड़े में अश्विनी कुमार, एसडीएम कार्यालय के कर्मी राम मेहर, मनिका कौर, परमजीत कौर, सुषमा क्वात्रा, निधि गर्ग, मलिका अग्रवाल, रिचा गर्ग पर नौ अगस्त को शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। मामले में मिलीभगत कर परमजीत कौर के नाम नगर निगम में राकेश कपूर की प्रॉपर्टी आईडी चढ़वाई गई, जिसकी बाद उसने अपनी बेटी मनिका के नाम पर कर दी। फिर साजिश के तहत मनिका ने इस प्रॉपर्टी की पावर आफ अटार्नी परमजीत को दे दी। इसके आधार पर इस प्रापर्टी को आगे बेचा गया। मामले में आरोपी परमजीत कौर, उर्दू अनुवादक इस्लामूद्दीन समेत चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है। रिमांड के दौरान इस्लामुद्दीन ने खुलासा किया था कि प्रॉपर्टी बेचने के नाम उसने एसडीएम कार्यालय के कर्मचारी राममेहर को सवा दो करोड़ रुपये, परमजीत कौर को एक करोड़ दिए थे और साढ़े तीन करोड़ अपने पास रखे थे।