फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The person who injured the hair salon operator was arrested

Yamuna Nagar News: हेयर सैलून संचालक को घायल करने वाला काबू

Mon, 12 May 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 12 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The person who injured the hair salon operator was arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी वर्कशॉप। थाना फर्कपुर की पुलिस टीम ने हेयर सैलून संचालक पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से वार कर घायल करने के आरोपी कालका काॅलोनी जगाधरी वर्कशॉप निवासी विनोद कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थाना प्रबंधक प्रभारी जनक राज ने बताया कि उनके पास अमरपुरी काॅलोनी निवासी ईशरार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी न्यू सलमान हेयर सैलून के नाम से वर्कशाॅप रोड पर दुकान है।
विज्ञापन

24 अप्रैल को दुकान पर वह और नदीम थे। तभी दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे एक युवक मुंह पर रूमाल लपेटे हुए दुकान के अंदर आया। उसने कहा कि नंबर लगा लेना। शाम को बाल कटवाने के लिए आउंगा। इतना कहकर वह चला गया। फिर पांच मिनट बाद दोबारा आया और कहने लगा कि उसका दोस्त राणा शेविंग कराने आया था। उसे मना क्यों किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उसे कह दिया कि यहां पर कोई नहीं आया है। इतने में वह गालियां देने लगा। विरोध करने पर उसने हमला बोल दिया। बर्फ तोड़ने वाले सुए से छाती पर वार किए। किसी तरह से उससे छूटकर भागा। बाद में आसपास के दुकानदार एकत्र हुए तो आरोपी भाग निकला। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विनोद कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed