{"_id":"62ffea5be1e7ae0663194726","slug":"the-person-injured-in-the-robbery-died-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl118320775","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट में घायल हुए व्यक्ति ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटपाट में घायल हुए व्यक्ति ने तोड़ा दम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। बिलासपुर-प्रतापनगर रोड पर बरौली गांव के समीप पथराला नदी पुल पर आठ अगस्त की रात लूटपाट के दौरान बदमाशों की ओर से की गई मारपीट में घायल भूड़ माजरा निवासी 44 वर्षीय अंग्रेज सिंह की शुक्रवार को मौत हो गई। उसका उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था। पुलिस ने पहले से दर्ज लूट के मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की धारा भी जोड़ दी है।
उल्लेखनीय है कि भूड़ माजरा निवासी अंग्रेज सिंह आठ अगस्त की रात करीब दस बजे बाइक से अपने काम से निपट कर लेदी से प्रताप नगर की तरफ जा रहा था। रास्ते में बरौली माजरा पुल के पास उसको एकदम से सुनसान सड़क पर चार बदमाशों ने उसको घेर लिया। बदमाशों ने उसको जेब में पड़े रुपये व मोबाइल फोन देने को कहा तो उसने इंकार कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर अधमरा कर दिया और जेब से आठ सौ रुपये और मोबाइल लूट लिया।
बदमाश उसे सड़क किनारे गिराकर वहां से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। वहां पर उसका उपचार चल रहा था। शुक्रवार को उसकी उपचार के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में उसकी मौत हो गई है। थाना प्रभारी छछरौली लज्जाराम ने बताया कि मामले में पहले से दर्ज लूट के केस में हत्या की धारा जोड़ ली गई है। चारों आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें बनाई गई है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।