फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The path to reach Yamuna Ghat for immersion is not easy

Yamuna Nagar News: विसर्जन के यमुना घाट पहुंचने की डगर नहीं आसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
The path to reach Yamuna Ghat for immersion is not easy
शहर में गणपति उत्सव की धूम है। यमुनानगर व जगाधरी, दोनों शहरों में करीब 200 जगह गणपति पंडाल लगे हैं, जहां स्थापित ज्यादातर गणपति की मूर्तियों का 28 सितंबर को विसर्जन होगा। इसी दिन घरों में स्थापित गणपति की मूर्तियों के विसर्जन के लिए भी हजारों लोग पश्चिमी यमुना नहर के किनारे व घाटों पर जुटेंगे। इस दौरान हर साल की तरह ज्यादा भीड़ बाडी माजरा पुल समीप यमुना घाट पर रहेगी, जहां इस बार श्रद्धालुओं के पहुंचने की डगर आसान नहीं हैं।
विज्ञापन

इसका कारण यह है कि यहां चूना भट्टी से आता रास्ता सीवर लाइन के लिए खोद डाला है। इसमें से निकले मलबे ने कीचड़ का रूप ले लिया है। ऐसे ही दूसरी ओर चिट्टा मंदिर से बाडी माजरा पुल तक उबड़-खाबड़ रास्ते पर कीचड़ है। यही नहीं नहर के किनारे भी कचरे के ढेर व घास-झाड़ लगे हैं। इन हालात पर संबंधित विभागों के अफसरों का ध्यान नहीं है। जिसका खामियाजा पांच दिन बाद यहां गणपति विसर्जन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन

बता दें कि हर साल गणपति विसर्जन से पहले नगर निगम व सिंचाई विभाग बाडी माजरा पुल समीप यमुना घाट तक आते रास्ते मिट्टी गिराकर समतल करने से लेकर यमुना किनारे घास व झाड़ सहित गंदगी साफ कराते हैं। किंतु इस बार अभी तक ऐसा नहीं किया गया। इसकी वजह 24-25 को जगाधरी व यमुनानगर में हो रही साइक्लोथॉन यात्रा व सीएम कार्यक्रम माना जा रहा है, क्योंकि सभी विभागों के अफसर इसकी तैयारी में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर में सबसे पहले व पुराने समय से गणपति पंडाल लगाने वाले विश्वकर्मा क्लब के प्रधान लवली नंदा ने कहा कि गणपति विसर्जन से पहले यमुना घाट तक पहुंचने के रास्ते समतल कर दिए जाएं तो श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होगी। साथ ही यहां यमुना किनारे व पटरी सफाई का प्रबंध समय रहते हो तो असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।


बाडी माजरा पुल समीप यमुना घाट व यहां तक पहुंचने के रास्ते वार्ड नंबर-10 के अंतर्गत हैं। जिसके भाजपा पार्षद सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि गणपति विसर्जन 28 सितंबर को है। उससे पहले यमुना घाट तक पहुंचने के रास्ते दुरुस्त कर यमुना के किनारे व पटरी सफाई कराई जाएगी। इसके लिए नगर निगम मेयर व आयुक्त से मिलेंगे। सीएम कार्यक्रम के बाद दो दिन में यहां व्यवस्था पुरी तरह सुधार दी जाएगी।



यमुना की पटरी व किनारे सफाई कराई जाएगी। इसके अलावा वहां जो भी जरूरी कार्य होंगे, वो कराए जाएंगे। इसके लिए संबंधित शाखा के अफसरों को निर्देश देंगे।- आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed