फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The pandal resounded with Jai Shri Ram on the killing of Tadka.

Yamuna Nagar News: ताड़का के वध पर जय श्रीराम से गूंज उठा पंडाल

Wed, 24 Sep 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 24 Sep 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The pandal resounded with Jai Shri Ram on the killing of Tadka.
साढौरा में ताड़का वध का मंचन करते कलाकार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। श्री शिव शक्ति रामलीला क्लब व सनातन धर्म सभा द्वारा आयोजित रामलीला मंचन में सोमवार रात ताड़का, सुबाहु और अहिल्या उद्धार प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी मनोज शर्मा और पंकज शर्मा ने भगवान श्रीराम व दुर्गा माता की आरती से किया।
मंचन में दिखाया गया कि लंकापति रावण के आदेश पर सुबाहु और मारीच ऋषि-मुनियों के यज्ञ में विघ्न डालते हैं। इससे व्यथित ऋषि विश्वामित्र राजा दशरथ से मिलते हैं और राम-लक्ष्मण को अपने साथ ले जाने का आग्रह करते हैं। प्रारंभिक हिचकिचाहट के बाद गुरु व लवली सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वशिष्ठ की समझाने पर राजा दशरथ सहमत हो जाते हैं। इसके बाद भगवान राम और लक्ष्मण ने ताड़का व सुबाहु का वध कर ऋषियों को कष्टों से मुक्ति दिलाई। इस दृश्य पर पंडाल जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। इसके अहिल्या उद्धार प्रसंग मंचित किया गया, जिसमें भगवान राम के चरण-स्पर्श से गौतम ऋषि की पत्नी अहिल्या का उद्धार होता है। इसके बाद कलाकारों ने सुबाहु वध की लीला मंचन किया। सुबाहु का वध होने की फिर वातावरण में जय श्रीराम के जयकारे गूंजने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद विश्वामित्र, राम और लक्ष्मण मिथिला की ओर प्रस्थान करते हैं, जहां उन्हें जनक नरेश से सीता स्वयंवर का निमंत्रण मिलता है। इस अवसर पर शिव शक्ति रामलीला क्लब के अध्यक्ष धर्मपाल सैनी, सनातन धर्म सभा के प्रधान सुधीर गर्ग, मंच संचालन मंगतराम सैनी, निर्देशक भागीरथ राम सैनी, उप निर्देशक वीरेंद्र गर्ग, गगन गोयल, सचिन सिंगला, जयगोपाल गर्ग, बबली सैनी, अशोक सैनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed