{"_id":"6a7a1fe3d261f38aee0a01d6","slug":"the-panchayat-provided-sports-equipment-to-the-players-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-161043-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पंचायत ने खिलाड़ियों को दी खेल सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पंचायत ने खिलाड़ियों को दी खेल सामग्री
Tue, 11 Aug 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
खेल सामग्री वितरित करने के दौरान खिलाड़ियों के साथ मौजूद सरपंच प्रतिनिधि व अन्य। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। ग्राम पंचायत व्यासपुर की ओर से नियमित रूप से अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को खेल सामग्री वितरित की गई। खेल सामग्री मिलने पर क्रिकेट, फुटबॉल सहित अन्य खेलों से जुड़े खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
खिलाड़ियों ने पंचायत के इस प्रयास की सराहना करते हुए खेलों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी रखी। सरपंच प्रतिनिधि पंकुश खुराना ने खिलाड़ियों को खेल सामग्री वितरित करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी समय देने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम हैं, बल्कि इससे युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना भी विकसित होती है। ग्राम पंचायत का प्रयास है कि गांव के खिलाड़ी जिला, राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर गांव का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
सरपंच सहित सभी सदस्यों ने आपसी सहयोग से खेल सामग्री उपलब्ध कराई है। इस मौके पर उपकार सिंह, अशोक धीमान, संदीप, कासिम, जतिन बक्शी, कपिल आनंद सहित अन्य मौजूद रहे।