फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The pain of the people echoed in the solution camp, four complaints were resolved

Yamuna Nagar News: समाधान शिविर में गूंजी की पीड़ा, चार शिकायतें हल

Fri, 27 Feb 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 27 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
The pain of the people echoed in the solution camp, four complaints were resolved
समाधान ​शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते अ​धिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में वीरवार को विभिन्न क्षेत्रों से लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। शिविर में कुल चार शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें फेमिली आईडी, नाला सफाई और अवैध निर्माण से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं। अधिकारियों ने मौके पर ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
समाधान शिविर सोमवार व वीरवार को लगाए जा रहे हैं। ज्यादातर शिकायतें फेमिली आईडी में अधिक आय या बीपीएल राशन कार्ड कट जाने को लेकर आ रही। गोबिंदपुरा की 71 वर्षीय शिक्षा देवी वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में अपनी शिकायत लेकर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि मई 2024 में उनके पति सुलेख चंद का निधन हो गया था, लेकिन इसके बाद भी फेमिली आईडी में उनका नाम दर्ज है।
विज्ञापन

नाम कटवाने के लिए वह पिछले दो वर्षों से लगातार सीएससी सेंटर के चक्कर काटती रहीं। किसी ने भी उन्हें सही प्रक्रिया की जानकारी नहीं दी। हर बार उन्हें अलग-अलग कारण बताकर लौटा दिया गया। परेशान होकर आखिरकार वह समाधान शिविर में पहुंचीं और अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रखी। अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फेमिली आईडी दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुमथला निवासी कंवरपाल भी अपनी अलग समस्या लेकर शिविर में पहुंचे। उनकी शिकायत फेमिली आईडी या राशन कार्ड से संबंधित नहीं थी, बल्कि क्षेत्र के मुख्य अड्डे से गुरुद्वारा साहिब तक बंद पड़े नाले को लेकर थी। उन्होंने बताया कि नाले की निकासी बंद होने से गंदा पानी जमा हो रहा है, जिससे उनके मकान में सीलन आ गई है। घर के अंदर बदबू फैल चुकी है और दीवारों में हल्की दरारें भी दिखाई देने लगी हैं।

कंवरपाल ने बताया कि वह इस समस्या को लेकर डेढ़ साल से पंचायत को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ। पंचायत द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने पर उन्होंने समाधान शिविर का रुख किया। अधिकारियों ने मौके की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। शिविर में अन्य ग्रामीणों ने भी विभिन्न समस्याएं रखीं, जिन पर संबंधित विभागों ने त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed