फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The owner of the confiscated trawls was caught

Yamuna Nagar News: जब्त किए गए ट्रॉलों का मालिक पकड़ा

Wed, 15 Jan 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 15 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
The owner of the confiscated trawls was caught
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। फर्जी बिलों पर खनन सामग्री सप्लाई करने में जब्त किए गए ट्रॉले के मालिक सोनीपत के गन्नौर निवासी सुमित जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके दो ट्रॉले रणजीतपुर में हिसार स्क्रीनिंग प्लांट पर खनिज सामग्री की सप्लाई में लगे हुए थे।
नौ अप्रैल 2024 को खनन विभाग की टीम ने दबिश कर उसके ट्राले पकड़े थे। खनन निरीक्षक की शिकायत पर बिलासपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। इसके बाद ही पुलिस केस की तफ्तीश कर रही थी। खनन निरीक्षक अमन कुमार व खनन रक्षक नारायण सिंह ने टीम के साथ सुल्तानपुर साढौरा मोड पर ट्रॉला को पकड़ा था। चालक से खनिज सामग्री का बिल मांगा गया था तो उसने हिमाचल प्रदेश की फर्म का बिल दिखाया था।
विज्ञापन

वह खनन सामग्री रणजीतपुर स्थित हिसार स्क्रीनिंग प्लांट से लेकर आया था। एक और ट्रॉला भी पकड़ा गया। वह भी उसी प्लांट से खनिज सामग्री लेकर आया था। उसके पास से भी हिमाचल प्रदेश की फर्म का बिल मिला था। फर्जी बिलों के से अवैध खनन किया जा रहा है। नियमानुसार सामग्री का ई-रवाना जारी होता है। बिना ई-रवाना के खनिज की बिक्री व खरीद नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed