फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The overloaded truck took away the RTA employee being held hostage, Yamunanagar

आरटीए कर्मचारी को बंधक बना छुड़वा ले गए ओवरलोड ट्रक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
The overloaded truck took away the RTA employee being held hostage, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पिछले सप्ताह रादौर थाने से ओवरलोड ट्रक चोरी करने के बाद अब कुछ लोगों ने मंगलवार को आरटीए कर्मचारी से मारपीट करके अपना ट्रक छुड़वा लिया। इतना ही नहीं कर्मचारी को कमरे में बंद करके उसे जान से खत्म करने का डर भी दिखाया। बाद में आरोपी कर्मचारी को यमुना नहर के पास छोड़कर चले गए। यह वारदात पुराना हमीदा चौकी क्षेत्र में सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाइवे पर हुई। पुलिस ने कर्मचारी की शिकायत पर एक आरोपी को नामजद कर पांच-छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुराना हमीदा चौकी पुलिस को दी गई शिकायत में मधु कालोनी निवासी गौरव ने बताया कि वह आटीए विभाग में काम करता है और जगाधरी कार्यालय में तैनात है। सोमवार देर रात वह एसआई चंदन, हवलदार हरिंद्र सिंह, डीयूआर रणजीत सिंह के साथ सरकारी गाड़ी में ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रह थे।कलानौर के पास राणा धर्म कांटा के पास जांच के दौरान ओवरलोड ट्रक पकड़ा गया। चालान कर गाड़ी जब्त कर ली गई। इसके बाद हवलदार हरिंद्र उसे ट्रक के पास छोड़कर दूसरी जगह चेकिंग करने चले गए। कुछ देर बाद टीम लौटी और उन्होंने ट्रक आरटीए कार्यालय ले जाने के लिए कहा और उसे गाड़ी में ही बैठा दिया।
विज्ञापन

चालक अमर सिंह ट्रक चला रहा था। जब वह रेलवे स्टेशन पैदल पुल के पास पहुंचे तो सामने एक काली स्कार्पियो गाड़ी आकर रुकी। गाड़ी से पांच छह लोग उतरे और उन्होंने उसे ट्रक से नीचे उतार लिया। सभी ने उसे जमकर पीटा। इसके बाद उन्होंने ट्रक छीन लिया और सौंधी ट्रांसपोर्ट के गैरेज में खड़ा कर दिया। गौरव ने बताया कि उन लोगों ने उसे भी कमरे में बंद दिया और कहा कि इसके बाद वे उसे जान से मार देंगे। उन्होंने उसका मोबाइल फोन छिन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर बाद वे उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर नहर की तरफ ले गए। यहां उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी देकर खूब डराया और कहा कि यदि गाड़ी के बारे विभाग को बताया तो उसे मार देंगे। उनके जाने के बाद उसने हरिंद्र सिंह को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी अमर सिंह को नामजद कर पांच छह अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गाड़ी छीनने का एक आरोपी गिरफ्तार
हमीदा चौकी इंचार्ज दौलत राम ने बताया कि आरोपी अमर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। चालक अमर ने बताया कि वह सौंधी ट्रांसपोर्ट पर काम करता है और गाड़ी उनकी है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे काम लगे कुछ ही दिन हुए हैं। वह सभी के नाम नहीं जानता है। आरोपी से मिली जानकारी पर पुलिस जांच कर रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed