फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The officers do not obey the orders of the DC, even after a month of saying that the roads have not been repaired.

अधिकारी नहीं मानते डीसी के आदेश, कहने के एक माह बाद भी सड़कें नहीं ठीक हुई सड़कें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 01:55 AM IST
विज्ञापन
The officers do not obey the orders of the DC, even after a month of saying that the roads have not been repaired.
टूटे सहारनपुर कुरुक्षेत्र हाईवे से गुजरते वाहन। - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। शहर की टूटी और खस्ताहाल सड़कों के कारण लोगों को रास्ता चलना मुश्किल हो गया। सड़कों की हालत ऐसी है कि वाहन चलाना तो दूर पैदल गुजरना भी दूभर है। काम करने वाले अधिकारी लोगों की तो दूर डीसी की भी नहीं सुनते हैं। इसका अंदाजा इस तथ्य से लगाया जा सकता है कि सड़कों की मरम्मत के लिए डीसी तीन बार अधिकारियों की बैठक ले चुके हैं। हर बैठक में अधिकारी देख रहे हैं, करेंगे, कर रहे हैं जैसी बात करके पल्ला झाड़ लेते हैं। इस स्थिति के मद्देनजर डीसी ने आदेश दिए थे कि सड़कों की हालत ठीक नहीं हुई तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। लेकिन सड़क मरम्मत तो क्या अभी तक अधिकारियों ने खराब सड़कों की रिपोर्ट तक डीसी को नहीं दी है।
विज्ञापन

अधिकारियों की इस लीपापोती का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। शहरवासी मुकेश सैनी, केतन, राहुल, दीपक, हरीश कुमार ने कहा कि खराब सड़कों के कारण रोजाना गिर कर चोटिल हो रहे हैं, वहीं ईंधन व समय भी व्यर्थ हो रहा है। इसके गड्ढों के कारण वाहन भी खराब हो रहे, जिससे उनकी सर्विस का खर्च अलग से पड़ रहा है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के पास एक ही सड़क: जसमेर
पीडब्ल्यूडी के एसडीओ जसमेर सिंह ने बताया कि उनके पास शहर के बीच से निकल रही एक ही सड़क है। जिस पर काम शुरू करवा दिया गया है। कई जगह पर नगर निगम का काम चल रहा है, इस कारण उनका काम रुका हुआ है। जबकि एसके रोड की मरम्मत का काम भी शुरू करवाया जा रहा है। बारिश से बने गड्ढे भरने के लिए फौरी इंतजाम कर दिया गया था। जबकि पक्की मरम्मत सर्दी के कारण नहीं हो पाई थी। चूंकि सर्दी में तारकोल सड़क का निर्माण व मरम्मत नहीं की जाती है। अब मौसम ठीक हो गया है, जल्द ही काम शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिले की सभी सड़कों की मरम्मत के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। सभी सड़कों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। अधिकारियों को इसके लिए सख्ती से निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही सभी सड़कें ठीक करवा दी जाएगी। इसे लेकर कोताही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
पार्थ गुप्ता, डीसी, यमुनानगर।
वर्जन
शहर की सड़कों को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए लोगों की शिकायतें भी मिली हैं। सर्दी और बारिश के कारण काम नहीं करवाया जा सका था। अब मौसम ठीक हो गया है। अधिकारी सड़कों को लेकर काम कर रहे हैं। जल्द ही शहर की सभी सड़कें ठीक करवा दी जाएगी। वही कोताही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

मदन चौहान, मेयर, यमुनानगर
भाकियू की चेतावनी, 20 दिन में सड़क नहीं बनी तो स्टेट हाईवे करेंगे जाम: सुभाष
रादौर। सहारनपुर कुरुक्षेत्र हाईवे जर्जर हो चुका है और जगह जगह गड्ढे बन गए हैं। इसके चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। विभिन्न संगठनों, लोगों और संस्थाओं द्वारा बार बार इसकी शिकायत अधिकारियों से की जा चुकी है। क्षेत्र के दुकानदारों ने इसके लिए प्रदर्शन भी किया था। जिस पर अधिकारियों ने जल्द ही सड़क बनवाने का आश्वासन दिया था। भाकियू का कहना है कि टूटी सड़क के कारण रोजाना हादसे हो रहे हैं। इन दिनों गन्ने का सीजन चल रहा है। किसान ट्रालियों में गन्ना लेकर जाते हैं और यहां हादसे का शिकार हो जाते हैं। इस रोड पर ट्रॉलियां पलटना आम बात हो गई है। इसे लेकर बुधवार को भाकियू की बैठक गांव कांजनू में की गई। जिसमें भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप नगला और प्रदेश नेता जयपाल चमरोडी पहुंचे। यहां जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने बताया कि सहारनपुर कुरुक्षेत्र रोड टूटकर गड्ढों में बदल गया है। जिस कारण एसके रोड के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होना और गन्ने की ट्रालियां पलटना आम बात हो गई है। लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। सुभाष ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन ने अब सड़क बनवाने का बीड़ा उठा लिया है। सुभाष ने कहा कि यदि 20 मार्च तक पीडब्ल्यूडी सड़क नहीं बनाता, तो भारतीय किसान यूनियन स्टेट हाईवे जाम करेगी।
फोटो:- 14, 14ए व 15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed