फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The officers could not resolve even a single complaint in the Samadhan camp

Yamuna Nagar News: समाधान शिविर में एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं कर सके अफसर

Tue, 15 Jul 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 15 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The officers could not resolve even a single complaint in the Samadhan camp
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला सचिवालय में सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। सीटीएम पीयूष गुप्ता की अध्यक्षता मे आयोजित शिविर में 15 शिकायतें पहुंचीं। अधिकारी एक भी शिकायत का निपटारा नहीं सके। सभी शिकायतें संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेजी गीं।
शिविर में हरियावाला निवासी इसरान खान ने कंपनी द्वारा सेलरी न देने, बूड़िया निवासी जय नारायण शर्मा, भूड़कलां निवासी प्यारे लाल व गुलाबगढ़ निवासी अवतार हुसैन ने कानूनी कार्रवाई न होने, मॉडल यमुनानगर निवासी परमिंद्र सिंह ने प्राॅपर्टी टैक्स की पेमेंट न होने बारे शिकायत दी।
विज्ञापन

इसी तरह वार्ड 22 यमुनानगर निवासी ओम प्रकाश ने इलेक्ट्रॉनिक बस का रूट बदलने, उधमगढ़ निवासी मुन्ना लाल ने बिजली का मीटर चेक करवाने की गुहार लगाई। विशाल नगर निवासी ओम प्रकाश ने इंतकाल न करने, कूलपुर निवासी सुखदेव सिंह ने सड़क निर्माण में कमियों को दूर करने, जठलाना निवासी भुवनेश गोयल ने गलियों के कार्यों की चेकिंग करवाने, यमुनानगर निवासी मेहर सिंह ने विधुर पेंशन लगवाने बारे, वार्ड नंबर-17 कैंप निवासी रीना रानी ने प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने की शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं हंगौली निवासी कुलदीप सिंह ने बरसात के पानी की निकासी तथा जगधौली निवासी राजो देवी ने बिजली के करंट लगने से मुआवजा न मिलने बारे समस्याएं रखी। सीटीएम गुप्ता ने अधिकारियों से कहा कि समाधान शिविर में अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले प्रत्येक प्रार्थी की समस्याओं का मौके पर ही निपटान करने का भरसक प्रयास करे।

कोई समस्या का समाधान दस्तावेजों या अन्य जांच पर आधारित है तब भी उसका समयबद्ध होकर जल्द निपटान करवाना सुनिश्चित करें। अब ये शिविर सप्ताह में दो दिन सोमवार व वीरवार सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं। पूर्व की भांति जिला व उपमंडल दोनों स्तरों पर शिविर का आयोजन होगा। जिला स्तरीय समाधान शिविर जिला सचिवालय के सभागार में तथा उपमंडल स्तर के समाधान शिविर व्यासपुर, छछरौली व रादौर में स्थित एसडीएम कार्यालय में आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed