{"_id":"680946d86de2c80a6801cc63","slug":"the-number-of-city-buses-and-routes-will-increase-workshop-and-charging-station-are-ready-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-136625-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बढ़ेंगी सिटी बसें और रूटों की संख्या, कर्मशाला, चार्जिंग स्टेशन तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बढ़ेंगी सिटी बसें और रूटों की संख्या, कर्मशाला, चार्जिंग स्टेशन तैयार
विज्ञापन
यमुनानगर। सिटी बसों के लिए जगाधरी बस स्टैंड परिसर और पुरानी वाहन पार्किंग की जगह अलग से कार्यशाला, चार्जिंग व वॉशिंग स्टेशन का काम अंतिम चरण में है। करीब आठ करोड़ रुपये से हो रहे काम के दो माह में पूरा होने की उम्मीद है। जिससे जुलाई में सिटी बसों की संख्या बढ़ सकती है। नई बसों के आने से सिटी बस सेवा में विस्तार होगा। इसके अलावा कई नए शहरी व ग्रामीण रूटों को शुरू किए जाने की योजना है।
जानकारी के अनुसार यमुनानगर डिपो पर कुल 50 इलेक्ट्रिक एसी बसें आनी हैं। इनमें जनवरी-2024 में आईं पांच इलेक्ट्रिक एसी बसों को 29 जनवरी से सिटी बस सेवा के तौर पर चलाया जा रहा है। शुरुआत में पांचों बसें जगाधरी व यमुनानगर शहर के मुख्य रास्तों पर चलीं फिर अलग-अलग समय रूटों में बदलाव किए गए। जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन से बूड़िया रूट पर भी दो बार कुछ दिन बस चली फिर बंद कर दी गई। मौजूदा समय में जगाधरी बस स्टैंड से यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन वाया महाराणा प्रताप चौक व शहीद भगत सिंह रूट पर तीन बसें हैं, वहीं दो बसें जगाधरी बस स्टैंड से छछरौली बस स्टैंड तक वाया बूड़िया चौक रूट पर हैं। डिपो के कोटे की शेष 45 इलेक्ट्रिक एसी बसें लाने के लिए सबसे बड़ी जरूरत इनके लिए अलग से बस अड्डे की थी, जिसे देखते हुए सवा साल से जगाधरी बस स्टैंड परिसर व वाहन पार्किंग की चिह्नित जगह पर निर्माण कार्य चल रहा है। जहां पुरानी वाहन पार्किंग थी, वहां बसों के चार्जिंग व वॉशिंग स्टेशन बन रहे हैं। यहां सात चार्जिंग प्वाइंट होंगे, वहीं बसों की धुलाई भी हो सकेगी। चार्जिंग व वाॅशिंग स्टेशन के साथ एडमिन ब्लॉक बन रहा है। जगाधरी बस स्टैंड के दोनों प्रवेश द्वार के साथ परिसर की जगह पर कर्मशाला होगी, जहां बसों की समय से सर्विस के साथ कुछ भी खराबी होने पर मैकेनिक उसे तुरंत ठीक कर सकेंगे। यहां के सभी भवनों में लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध होगी। भूतल पर विभाग का कार्यालय व प्रथम तल पर बस चालकों व स्टाफ के रेस्ट रूम और अन्य कमरे होंगे।
यहां सिटी बस सेवा देने की योजना-
सिटी बस सेवा के लिए और नई इलेक्ट्रिक एसी बसें आने पर उन्हें यमुनानगर, जगाधरी दोनों शहरों के मुख्य रास्तों पर चलाया जाएगा। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में बूड़िया, कलानौर, दामला, रादौर, लाडवा, जठलाना, थाना छप्पर, बिलासपुर, साढौरा, प्रतापनगर जैसे रूटों को भी सिटी बस सेवा में कवर करने की योजना है। अभी पांच इलेक्ट्रिक बसें हैं, जिनकी चार्जिंग, धुलाई व मरम्मत के लिए उचित व्यवस्था नहीं है। इसलिए और नई बसों के आने से पहले अलग से चार्जिंग-वॉशिंग स्टेशन सहित कर्मशाला के निर्माण के साथ अन्य प्रबंध पूरे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन- इलेक्ट्रिक एसी बसों के लिए कर्मशाला, चार्जिंग और वाॅशिंग स्टेशन बनाने का काम अंतिम चरण में है। कुछ माह में यह पूरा हो जाएगा। इसके बाद और नई इलेक्ट्रिक बसें आ सकती है, जिन्हें शहर सहित जिले के अलग-अलग रूटों पर चलाने की योजना है। - संजय रावल, महाप्रबंधक, यमुनानगर डिपो।