फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The nine decade old Valmiki temple will be reconstructed

Yamuna Nagar News: नौ दशक पुराने वाल्मीकि मंदिर का होगा नवनिर्माण

Mon, 22 Jul 2024 04:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 22 Jul 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
The nine decade old Valmiki temple will be reconstructed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। रेलवे बाजार जगाधरी में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पास भगवान वाल्मीकि मंदिर का नवनिर्माण होगा। मंदिर का नवनिर्माण भगवान वाल्मीकि सेवा ट्रस्ट की ओर से किया जा रहा है।
भगवान वाल्मीकि यह मंदिर करीब 90 वर्ष पुराना है। लोगों की मंदिर के प्रति गहरी आस्था है। मंदिर का भवन पुराना होने और किसी के साथ कोई हादसा न हो जाए इसलिए ट्रस्ट ने मंदिर का नव निर्माण कराने का निर्णय लिया। भगवान वाल्मीकि सेवा ट्रस्ट के प्रधान गौरव टांक, सचिव राजेश चनालिया, उप प्रधान आकाश मचाल, कोषाध्यक्ष सन्नी मचाल, प्रबंधक गोविंदा ने बताया कि निर्माण कार्य करीब 465 वर्ग फीट में होगा।
विज्ञापन

मंदिर के निर्माण पर लाखों रुपया खर्च आना है। ट्रस्ट व लोगों के सहयोग से मंदिर का निर्माण पूरा कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि करीब 90 वर्ष पुराना मंदिर अब जर्जर होने लगा था। समाज के लोगों ने मंदिर निर्माण से हर प्रकार से सहयोग करने का आश्वासन दिया है। सालभर कोई न कोई कार्यक्रम मंदिर में होता रहता है। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के कार्यकर्ता वंश, नीरज पारचा, अर्जुन टांक, राहुल टांक, सौरभ साहोता, रवि समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed