{"_id":"6864302dbb0b8514fc08ab4a","slug":"the-new-executive-committee-of-innerwheel-club-took-charge-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-140162-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: इनरव्हील क्लब की नई कार्यकारिणी ने संभाला पदभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: इनरव्हील क्लब की नई कार्यकारिणी ने संभाला पदभार
Wed, 02 Jul 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। इनरव्हील क्लब के नए सत्र की शुरुआत मंगलवार को समारोह के साथ की गई। इस दौरान क्लब की नई प्रधान स्वीटी आनंद ने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान नई प्रधान ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में रागिनी विनायक, गरिमा धीमान, निधि गर्ग, पारुल खन्ना और अमृता गुप्ता को पदाधिकार सौंपे गए हैं।
कार्यक्रम में चिकित्सक और सीए दिवस भी मनाया गया। जिसमें जिले के कई चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान क्लब की पूर्व डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन समीरा सलूजा और अपेक्षा गर्ग मुख्यातिथि रहीं। कार्यक्रम में अन्नपूर्णा दिवस के उपलक्ष्य में क्लब ने सिविल अस्पताल में मरीजों के भोजन की व्यवस्था के लिए 50 किलो आटा, दाल और चावल दिए। क्लब सदस्यों ने स्वयं भोजन बनाकर जरूरतमंदों को परोसा। इस दौरान सभी ने क्लब के कार्य को लेकर चर्चा की।