फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The mystery surrounding the death of the village headman's wife remains unsolved

Yamuna Nagar News: सरपंच की पत्नी की मौत का नहीं खुल सका राज

Sat, 27 Dec 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 27 Dec 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
The mystery surrounding the death of the village headman's wife remains unsolved
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। गांव शामपुर में सरपंच जसबीर राठी की पत्नी बलजिंद्र कौर (47) की मौत का रहस्य गहराता जा रहा है। घटना के दूसरे दिन भी यह पत नहीं चल सका उसकी हत्या थी या हादसा था। स्वजनों की ओर से हत्या की आशंका जताए जाने के बाद पुलिस ने डॉक्टरों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों को मृतका के सिर में चोट मिली है। विसरा और अन्य सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
थाना साढौरा प्रभारी प्रमोद वालिया ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्राथमिक मेडिकल रिपोर्ट शनिवार को मिलने की संभावना है। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। मृतक बलजिंद्र कौर का इकलौता बेटा गोमित राठी पिछले दो वर्षों से इंग्लैंड में काम करता है। मां की मौत की सूचना मिलते ही वह शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे गांव पहुंचा। इसके बाद गांव में बलजिंद्र कौर का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

बेटे ने मां को मुखाग्नि दी। इस दौरान गांव में शोक का माहौल रहा और स्वजन गमगीन नजर आए। वीरवार को बलजिंद्र का शव घर के पशु बाड़े में बनी पानी की हौदी में मिला था। स्वजनों के मुताबिक बुधवार रात करीब नौ बजे वह पशुओं को देखने के लिए पशु बाड़े में गई थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। तलाश करने पर देखा गया कि बलजिंद्र हौदी में औंधे मुंह गिरी हुई थी। उसका मुंह पानी में डूबा हुआ था, दोनों पैर हौदी के बाहर लटके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed