{"_id":"68697263ba4c192f1a038184","slug":"the-municipality-will-spend-rs-10-lakh-on-the-park-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-140356-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पार्क पर 10 लाख रुपये खर्च करेगी नगर पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पार्क पर 10 लाख रुपये खर्च करेगी नगर पालिका
Sun, 06 Jul 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। शहर का महाराणा प्रताप पार्क स्थानीय व क्षेत्र के लोग सुबह शाम भारी संख्या में लोग पहुंचकर अपना स्वास्थ्य लाभ ले रहे है। पार्क की सुंदरता स्थानीय व क्षेत्र के लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। पार्क को और सुंदर बनाने के लिए नगर पालिका 10 लाख रुपये खर्च करेंगी।
लगभग तीन एकड़ में बने नगर पालिका पार्क का रखरखाव अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब की ओर से किया जा रहा है। संस्था के प्रयासों से आज महाराणा प्रताप पार्क की सुंदरता के चर्चे शहर व क्षेत्र के लोगों की जुबान पर है। पार्क में राजपूत समाज की ओर से वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की सुंदर प्रतिमा लगाई गई है, जो पार्क में आकर्षण का केंद्र है।
स्थानीय मूलराज, ओमप्रकाश, भारत भूषण मेहता, वीके पुजारा, देवीदयाल, मोहनलाल अरोड़ा ने बताया कि सात वर्ष पहले रादौर विधायक श्याम सिंह राणा के प्रयासों से शहर में महाराणा प्रताप पार्क बनवाया गया था। इससे पहले शहर में कोई पार्क नहीं था। स्थानीय लोग शहर में दशकों से मांग करते आ रहे थे।
विज्ञापन
किसी भी सरकार ने उनकी इस मांग को पूरा नहीं किया। 2017 में श्याम सिंह राणा ने शहर में पार्क बनवाने को लेकर सरकार से मांग पूरी करवाई। जिसके बाद स्थानीय पार्षदों ने पार्क बनाने का प्रस्ताव पास किया। तब जाकर शहर में लोगों की पुरानी मांग पूरी हुई। नगर सचिव सुरेंद्र मलिक ने बताया कि पार्क की सुंदरता को बढ़ाने के लिए नगरपालिका की ओर से लगभग 10 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च की जायेगी।
जल्द ही पार्क में स्थानीय लोगों के मनोरंजन के लिए म्यूजिक सिस्टम लगाया जाएगा। जिससे पार्क की सैर करने वाले लोग म्यूजिक सिस्टम द्वारा भजनों व गीतों का आनंद ले सकेंगे। पार्क में पेड़ों पर नई लाइटें लगाई जाएंगी। वहीं दीवारों पर डिजिटल पेंटिंग करवाई जायेगी। पार्क में दिव्यांगों के लिए अलग से झूले लगवाए जा रहे है। पार्क को सुंदर बनाना नगरपालिका की प्राथमिकता है।