फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The municipality launched a campaign, left 14 abandoned animals in the cowshed

Yamuna Nagar News: नपा ने छेड़ा अभियान, 14 लावारिस पशु गोशाला छोड़े

Thu, 07 Aug 2025 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 07 Aug 2025 03:28 AM IST
विज्ञापन
The municipality launched a campaign, left 14 abandoned animals in the cowshed
रादौर। नगरपालिका की ओर से लंबे समय के बाद शहर में लावारिस पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया। अभियान के पहले दो दिन नगर पालिका कर्मचारियों ने नपा दरोगा जितेंद्र सिंह बिट्टू के नेतृत्व में 14 लावारिस पशुओं को पकड़ा। लावारिस पशुओं को पकड़कर छछरौली गोशाला में भिजवाया गया है।
विज्ञापन

नपा दरोगा जितेंद्र सिंह बिट्टू ने बताया कि दस कर्मचारियों की टीम शहर में जगह जगह घूम रहे लावारिस पशुओं को पकड़ने में लगे हैं। नपा का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नपा के अभियान से लोगों ने राहत की सांस ली है। लोगों ने कहा कि नपा के इस अभियान की काफी समय से मांग थी। नपा के इस अभियान से लोगों को काफी राहत मिलेगी। बता दें कि शहर में काफी संख्या में लावारिस पशु सड़कों व गलियों में घूम रहे है। जिससे शहर में लावारिस पशुओं के कारण लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे है। संवाद
विज्ञापन


-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed