फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The municipal corporation team sent 19 abandoned animals to the cowshed

Yamuna Nagar News: नगर निगम की टीम ने गोशाला पहुंचाए 19 लावारिस पशु

Sat, 06 Sep 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 06 Sep 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
The municipal corporation team sent 19 abandoned animals to the cowshed
बेसहारा गोवंश को पकड़कर वाहन में चढ़ाती निगम की टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को विभिन्न स्थानों से 19 लावारिस पशुओं को पकड़ा। इसके बाद पशुओं को वाहनों के माध्यम से गोशाला पहुंचाया गया।
मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि हरियाणा शहरी स्वच्छता अभियान के तहत नगर निगम क्षेत्र से लावारिस पशुओं को पकड़ने के लिए तीन जोन बनाए हुए है। वार्ड एक से सात तक सीएसआई हरजीत सिंह, वार्ड आठ से 15 तक सीएसआई विनोद बेनीवाल और वार्ड 16 से 22 तक सीएसआई अनिल नैन को जिम्मेदारी दी गई है।

तीनों जोन में निगम की टीमें बनाकर लावारिस पशुओं को पकड़ने का कार्य किया जा रहा है। रोजाना निगम कर्मी रस्सी की मदद से लावारिस पशुओं को पकड़ कर निगम के वाहन में चढ़ाते है। इसके बाद उन्हें गोशालाओं में पहुंचाया जाता है। इसी कड़ी में वीरवार रात व शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने सेक्टर 17, जगाधरी-यमुनानगर मार्ग, औद्योगिक क्षेत्र समेत विभिन्न स्थानों से 19 लावारिस पशुओं को पकड़ा। नगर निगम की टीम ने लावारिस पशुओं को रस्सी की मदद वाहन में चढ़ाया और इसके बाद उन्हें गोशाला तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed