फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The Municipal Corporation team issued challans to three shopkeepers

Yamuna Nagar News: नगर निगम की टीम ने तीन दुकानदारों के किए चालान

Wed, 14 Oct 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 14 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation team issued challans to three shopkeepers
खुले में गंदगी डालने वाले दुकानदार का चालान करती निगम की टीम। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने और प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को निगम की टीम ने खुले में गंदगी डालने और प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल करने पर तीन दुकानदारों के चालान किए।
नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देश पर मुख्य सफाई निरीक्षक अमित कांबोज, सफाई निरीक्षक प्रदीप दहिया और स्वच्छ भारत मिशन शहरी के विशेषज्ञ दुर्गेश कुमार की टीम ने चांदपुर, मंडेबर और फर्कपुर क्षेत्र में निरीक्षण किया। इस दौरान खुले में गंदगी डालने के मामले में दो दुकानदारों के चालान किए गए। सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने पर ठेका संचालक के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

निगम की टीम ने संबंधित लोगों को नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी। सफाई निरीक्षक दहिया ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर को स्वच्छ बनाने के साथ दुकानदारों और आमजन को स्वच्छता के प्रति जिम्मेदार बनाना है। खुले में कचरा डालने से आसपास गंदगी फैलती है और नालियों में रुकावट के साथ बीमारियों का खतरा बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के साथ कचरा प्रबंधन में भी परेशानी पैदा करता है। मुख्य सफाई निरीक्षक अमित कांबोज ने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए निरीक्षण अभियान जारी रहेगा। उन्होंने दुकानदारों और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। साथ ही शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में नगर निगम का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed