फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The municipal corporation team inspected the waste management system at the school.

Yamuna Nagar News: नगर निगम की टीम ने स्कूल में जांची कचरा प्रबंधन व्यवस्था

Sun, 01 Feb 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 01 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
The municipal corporation team inspected the waste management system at the school.
सेक्रेट हार्ट स्कूल में कचरा निपटान की जांच करती निगम की टीम। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम की ओर से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत शहर के शैक्षणिक संस्थानों में कचरा प्रबंधन की व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम की टीम ने सेक्रेट हार्ट स्कूल जगाधरी का निरीक्षण कर गीले और सूखे कचरे के निपटान की व्यवस्थाओं की जांच की।
जांच के दौरान स्कूल में कचरा पृथक्करण और निपटान को लेकर प्रभावी और अनुकरणीय व्यवस्था पाई गई। निरीक्षण में सामने आया कि स्कूल के प्रत्येक कक्षा कक्ष में गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन रखे गए हैं। इससे छात्र-छात्राओं में कचरे को स्रोत स्तर पर अलग करने की आदत विकसित हो रही है।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों ने इसे स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों के अनुरूप एक सराहनीय पहल बताया। स्कूल परिसर में पिट कम्पोस्टिंग की व्यवस्था के माध्यम से गीले कचरे का सुरक्षित निपटान किया जा रहा है। इस प्रक्रिया से तैयार की जा रही जैविक खाद का उपयोग स्कूल के बगीचे में पौधों की वृद्धि के लिए किया जा रहा है। इससे न केवल कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण हो रहा है, बल्कि हरित वातावरण को भी बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद और स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के सलाहकार लोकेश सेन ने निरीक्षण के दौरान सभी सरकारी व निजी संस्थानों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्र कर उसका सुरक्षित व वैज्ञानिक तरीके से निपटान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस तरह की व्यवस्थाएं अपनाकर स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी अहम योगदान दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed