फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The municipal corporation does not show the courage to remove the political parties' hoardings

Yamuna Nagar News: राजनीतिक दलों के होर्डिंग हटाने की नगर निगम नहीं दिखाता हिम्मत

Thu, 18 Dec 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 18 Dec 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
The municipal corporation does not show the courage to remove the political parties' hoardings
सेक्टर-17 में लगा राजनीतिक पार्टी का अवैध हॉर्डिग। संवाद - फोटो : गौरीगंज ​स्थित कलेक्ट्रेट भवन।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। शहर में लगे अवैध होर्डिंग व बोर्ड पर नगर निगम की कार्रवाई पक्षपात पूर्ण तरीके से हो रही है। नगर निगम का बोर्ड इत्यादि हटाने का अभियान केवल व्यापारियों, दुकानों व संस्थाओं तक समिति रहता है। परंतु राजनीतिक दलों के बोर्ड व होर्डिंग नहीं हटाए जाते हैं। शहर के तमाम मुख्य चौराहे और सड़कें नेताओं के प्रचार-प्रसार की गवाह हैं। नगर निगम की यह पक्षपात पूर्ण कार्रवाई लोगों को प्रश्न उठाने पर मजबूर करती है।
शहर के तमाम मुख्य चौक चौराहों पर राजनीतिक दलों के होर्डिंग व बोर्ड लगे हुए हैं। परंतु नगर निगम की ओर से इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। विधायक, मंत्री के अलावा पार्टी के नेता व पदाधिकारी भी अपने बोर्ड व होर्डिंग शहर में लगवाते रहते हैं। यही नहीं विशेष मौकों पर इसकी भरमार हो जाती है। त्योहारों व विशेष दिवस पर शहरी ही नहीं बल्कि ग्रामीण नेता भी शहर के खंभों, पेड़ों, ट्रैफिक लाइट पोल इत्यादि पर बोर्ड लगाते हैं। यह काम अकसर रात को किया जाता है। चूंकि रात को सड़कों पर लोगों की उपस्थिति कम होती है और कार्रवाई करने वाले अधिकारी कार्यालय से घर चले जाते हैं। अब नव वर्ष की बधाइयों व शुभकामनाओं के बोर्ड शहर में नजर आने लगे हैं।
विज्ञापन

शहर के पॉश क्षेत्र सेक्टर-17, 18, 15, मॉडल टाउन, प्रोफेसर कॉलोनी, गोबिंदपुरी रोड, शहीद भगत सिंह, पेपर मिल गेट वर्कशॉप रोड, पेपर मिल गेट रेलवे स्टेशन रोड, रेलवे स्टेशन चौक, पुराना रादौर रोड, रेस्ट हाउस रोड, महाराणा प्रताप चौक, बस स्टैंड यमुनानगर व जगाधरी चौक, महाराजा अग्रसेन चौक जगाधरी, बूड़िया चुंगी चौक नेताओं के होर्डिंग व बोर्ड सामान्य रूप से देखे जा सकते हैं। यही नहीं नगर निगम के पास भी नेताओं के बोर्ड लगे देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की कार्रवाई केवल दुकानों, व्यापारियों के बोर्ड पर होती है। इस दौरान जब नेताओं के बोर्ड नहीं उतारे जाते हैं तो लोगों का मनोबल बढ़ता है और फिर से अपने बोर्ड लगा देते हैं। इस बारे नगर निगम के कर्मचारियों का कहना है कि नेताओं के बोर्ड उतारने पर कई बार विरोध का सामना करना पड़ता है। इसलिए वे यह उतारने से बचते हैं। यदि हवा से बोर्ड फट या लटक जाता है वह उतारने में उन्हें ज्यादा आसानी होती है।

शहर में अवैध रूप से लगे बोर्ड व होर्डिंग हटाने के लिए नगर निगम की ओर से अभियान छेड़ा जाता है। इसके तहत सभी स्थानों से बोर्ड हटाए जाते हैं। बिना अनुमति लगे तमाम बोर्ड उतार लिए जाते हैं। कार्रवाई भी की जाती है। जल्द बड़ा अभियान चलाया जाएगा। - महावीर प्रसाद, आयुक्त नगर निगम।

सेक्टर-17 में लगा राजनीतिक पार्टी का अवैध हॉर्डिग। संवाद

सेक्टर-17 में लगा राजनीतिक पार्टी का अवैध हॉर्डिग। संवाद- फोटो : गौरीगंज स्थित कलेक्ट्रेट भवन।

सेक्टर-17 में लगा राजनीतिक पार्टी का अवैध हॉर्डिग। संवाद

सेक्टर-17 में लगा राजनीतिक पार्टी का अवैध हॉर्डिग। संवाद- फोटो : गौरीगंज स्थित कलेक्ट्रेट भवन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed