{"_id":"624e022308c2811052736dca","slug":"the-miscreants-took-57-thousand-mobile-and-bike-by-giving-intoxicating-cold-drink-to-the-young-man-who-came-to-the-bank-yamuna-nagar-news-knl104118713","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक आए युवक को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर 57 हजार, मोबाइल व बाइक ठग ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक आए युवक को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर 57 हजार, मोबाइल व बाइक ठग ले गए बदमाश
विज्ञापन
यमुनानगर। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कैंप शाखा में रुपये निकलवाने आए हरियाबांस निवासी मोहित से दो युवकों ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर 57 हजार रुपये, मोबाइल व बाइक ठग ली। जब युवक को होश आया तो ठगी का पता चला। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। गांधी नगर थाना पुलिस ने इस मामले में दो अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सहारनपुर के गांव हरियाबांस निवासी मोहित ने गांधी नगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कैंप में शिवमंदिर के पास रहता है। दो अप्रैल को वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कैंप शाखा से रुपये निकलवाने गया था। बैंक में जब वह पैसे निकलवाने का फार्म भर रहा था तो उसके फार्म में कटिंग हो गई। वहां पहले से मौजूद दो व्यक्तियों में एक बोला कि फार्म में कटिंग नहीं चलेगी। उसने दूसरा फार्म भरकर कोषाध्यक्ष को दिया। कोषाध्यक्ष बोला की 100-100 के नोट है। लेकिन उसने बड़े नोटों की मांग की। तब कोषाध्यक्ष बोला कि बड़े नोट तीन बजे के बाद मिलेंगे। तभी उसे वहां दो युवक मिले। आरोपी युवकों ने उसे तब तक कोल्ड ड्रिंक पीके आने की बात कही।
आरोपियों की बातों में आकर वह उनके साथ कोल्डड्रिंक पीने बैंक के बाहर दुकान पर चला गया। कोल्डड्रिंक पीने के बाद वह बैंक में चला गया। आरोपी दोनों युवक भी उसके साथ बैंक में आ गए। यहां से उसने 20 हजार रुपये की नकदी निकलवाई। इसके बाद वह एटीएम से रुपये निकलवाने के लिए रादौर रोड कैंप स्थित पीएनबी के एटीएम में चला गया। वहां से उसने 20 हजार रुपये और निकलवाए। इसके बाद उसे नशा होने लगा और वह होश हवास खो बैठा। आरोप है कि आरोपियों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ पिला दिया था। जिस कारण वह होश खो बैठा। जब उसे होश आया तो उसके पास से 40 हजार रुपये की नकदी, उसका एटीएम कार्ड, मोबाइल व बाइक गायब थी। जब उसने बैंक खाते की जांच करवाई तो डेबिट कार्ड के माध्यम से उसके खाते से भी 17 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। आरोप है कि अज्ञात युवकों ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ धोखाधड़ी की है। इस शिकायत पर गांधी नगर पुलिस ने अज्ञात युवकों पर धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांधी नगर थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।