फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The mercury may reach 33 degrees next week

Yamuna Nagar News: अगले सप्ताह 33 डिग्री पर पहुंच सकता है पारा

Sat, 07 Mar 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 07 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
The mercury may reach 33 degrees next week
शहर में दोपहर बाद छाए हल्के काले बादल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में शुक्रवार सुबह हल्के बादल छाने से मौसम में कुछ देर के लिए ठंडक महसूस की गई, लेकिन दोपहर होते-होते तेज धूप निकलने से गर्मी का असर बढ़ गया। वहीं मौसम विभाग ने अगले सप्ताह 33 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई है।
सुबह धूप तो निकली, लेकिन आसमान में बादल होने के कारण उसका प्रभाव कम रहा। हालांकि कुछ समय बाद बादल छंट गए और तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 से घटकर 30 डिग्री सेल्सियस पर आग गया। वहीं न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 17 डिग्री से बढ़कर 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान बढ़ने के कारण अब रात के समय भी लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। रात के समय तापमान में बढ़ोतरी के चलते कई लोगों ने पंखों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। वहीं मौसम के गर्म और खुश्क होने के साथ ही मच्छरों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। रात के समय मच्छरों के हमले से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन के समय तेज धूप के कारण सड़कों और बाजारों में निकलने वाले लोग अब छाया की तलाश करते नजर आने लगे हैं। दोपहर के समय धूप का असर इतना अधिक महसूस किया जा रहा है कि लोग बिना जरूरत घरों से बाहर निकलने से भी बचने लगे हैं। वहीं सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक का एहसास अभी भी बना हुआ है।

मौसम वैज्ञानिक अजीत कुमार के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। यदि मौसम इसी तरह साफ रहा तो आगामी सप्ताह में जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में दिन के समय गर्मी का असर और अधिक बढ़ने की संभावना है।

शहर में दोपहर बाद छाए हल्के काले बादल। संवाद

शहर में दोपहर बाद छाए हल्के काले बादल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed