{"_id":"6754a3d1591b27611c0aea35","slug":"the-mercury-dropped-cold-increased-in-the-morning-and-evening-due-to-cold-wind-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-129527-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पारा लुढ़का, सर्द हवा से सुबह-शाम बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पारा लुढ़का, सर्द हवा से सुबह-शाम बढ़ी ठंड
Sun, 08 Dec 2024 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 08 Dec 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। सुबह-शाम चल रही सर्द हवा का असर सामान्य जनजीवन पर देखने को मिल रहा है। 17 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही हवा के कारण सुबह शाम लोग घर से निकलने से परहेज कर रहे हैं। सर्द हवा के कारण लोगों की कंपकंपी छूट रही है। दोपहिया वाहन चलाते हुए हाथ पांव सुन्न हो रहे हैं।
दिन में धूप निकलने से लोगों को काफी राहत है, लेकिन शाम को लोगों का निकलना कम हो गया है। शनिवार को तेज हवा के कारण धूप में भी ठंड का अहसास हुआ। इस दौरान अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा ठंड रही। शाम को सर्द हवा के कारण कंपकंपी छूट रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह से ठंड का प्रचंड रूप देखने को मिला। ठंड के चलते अन्य दिनों की अपेक्षा शहर के रोड जल्द ही खाली नजर आ रहे हैं।
हालांकि इन दिनों पूर्वा हवा चल रही है, लेकिन अच्छी धूप के कारण हवा का ज्यादा पता नहीं चल रहा है, लेकिन दिन ढलते इन हवाओं के कारण लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल होने लगा है। सर्दी का असर शहर के बाजारों में भी देखने को मिल रहा है। देर रात तक खुले रहने वाले बाजार रात नौ बजे तक बंद होने लगे हैं।
विज्ञापन
लोग भी सर्दी के कारण घर से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। शनिवार को करीब 17 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह तापमान पांच डिग्री से नीचे जा सकता है।

पीलीभीत के मुख्य डाकघर परिसर में आधार कार्ड के लिए पहुंचे लोग।संवाद