{"_id":"667dfe131a5d18debd03c117","slug":"the-meeting-between-bhakiyu-and-the-administration-regarding-the-installation-of-the-tower-remained-inconclusive-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-121118-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: टावर लगाने के मामले में भाकियू और प्रशासन की बैठक रही बेनतीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: टावर लगाने के मामले में भाकियू और प्रशासन की बैठक रही बेनतीजा
Fri, 28 Jun 2024 05:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। रोड छप्पर गांव के खेत में लगने वाले बिजली टावर के लिए मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन की वीरवार को डीसी कैप्टन मनोज कुमार से बैठक हुई। पहले की तरह इस बार भी भाकियू व प्रशासन की बैठक बेनतीजा रही। दोनों पक्षों में मुआवजे पर बात नहीं बन पाई। डीसी ने मुआवजा बढ़ाने की मांग नहीं मानी।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को रोड छप्पर गांव में बिजली के टावर लगाने पहुंचे कर्मचारियों व पुलिस को किसानों ने काम नहीं करने दिया था। इस पर कर्मचारी व पुलिस बैरंग लौट आई थी। टावर लगाने के दौरान किसानों ने प्रदर्शन कर रोड जाम कर दिया था। इसके बाद डीसी से उनकी बैठक का समय दिया गया था।
बैठक में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी पहुंचे। बैठक में गुरनाम सिंह चढूनी के साथ जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना, जिला निदेशक मनदीप रोडछप्पर, युवा अध्यक्ष संदीप टोपरा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। पहले की तरह इस बार भी भाकियू व प्रशासन की बैठक बेनतीजा रही। डीसी ने कहा कि उन्होंने किसानों का केस बनाकर अंबाला मंडल आयुक्त को भेज दिया है।
विज्ञापन
आयुक्त स्तर पर ही इसमें कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस दौरान किसान नेताओं ने कहा कि जब तक उन्हें जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिलता वे काम नहीं करने देंगे। उन्होंने कहा कि विभाग जबरन खेतों में टावर लगाने का प्रयास न करें, इससे स्थिति विकट बन जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि विभाग काम लगवाएगा तो भाकियू इसका विरोध करेगी। इस दौरान एसडीएम सोनू राम, भाकियू की ओर से संगठन सचिव विक्रांत ससौली, हरपाल सुढल, ललित, चरणजीत सिंह, अमरीक सिंह मौजूद रहे।