{"_id":"68a4d05d5786e558aa02f18e","slug":"the-mayor-took-stock-of-the-waterlogged-areas-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-142485-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मेयर ने जलभराव वाले इलाकों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मेयर ने जलभराव वाले इलाकों का लिया जायजा
Wed, 20 Aug 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
वार्ड 12 में स्थानीय लोगों से बात करतीं मेयर सुमन बहमनी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मेयर सुमन बहमनी ने मंगलवार को निगम अधिकारियों के साथ वार्ड 12 में विभिन्न स्थानों पर हुए जलभराव के इलाकों का जायजा लिया। वार्ड पार्षद तिलक राज के साथ वह बाडी माजरा, ताजकपुर, रूप नगर कॉलोनी में पहुंचीं और निगम अधिकारियों को जलभराव की निकासी कराने और समस्या के स्थाई समाधान के निर्देश दिए।
सुमन बहमनी पार्षद तिलक राज, निगम अभियंता सुरेंद्र दहिया, निगम अभियंता मृणाल जयसवाल, कनिष्ठ अभियंता मनीष कुमार के साथ वार्ड 12 के बाडी माजरा पहुंची। उन्होंने पहले बाडी माजरा रोड व रूप नगर का जायजा लिया। इसके बाद बाडी माजरा रोड पर सरकारी स्कूल के पास पहुंचे। यहां सीवरेज ब्लॉक होने से जलभराव हो रहा था।
मेयर ने निगम अधिकारियों से बारे में जानकारी ली। निगम अधिकारियों ने बताया कि यहां अमृत योजना के तहत सीवरेज का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही यह कार्य पूरा किया जाएगा। भविष्य में यहां जलभराव की समस्या नहीं रहेगी। इस दौरान यहां सीवरेज ब्लॉकेज को दुरुस्त कर जल निकासी कराई गई।
विज्ञापन
यहां से मेयर बहमनी अधिकारियों के साथ ताजकपुर पहुंची। यहां जोहड़ का पानी ओवरफ्लो होकर किसानों के खेतों में जा रहा था। ग्रामीणों ने मेयर से समस्या के समाधान की गुहार लगाई। मेयर ने निगम अभियंता को समस्या का जल्द समाधान कराने के निर्देश दिए। निगम अधिकारियों ने जल्द ही जोहड़ के किनारों को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया।
इसके बाद ताजकपुर में वर्षा कांटा के पास पहुंची। यहां पाइप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा था। बारिश अधिक होने के कारण यहां भी जलभराव हो रहा था। मेयर ने निगम अधिकारियों को जल्द से जल्द पाइप लाइन डालने के कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए।