फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The mayor learned about the problems of the ward from the councilors

Yamuna Nagar News: मेयर ने पार्षदों से जानीं वार्ड की समस्याएं

Sun, 22 Feb 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 22 Feb 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
The mayor learned about the problems of the ward from the councilors
नगर निगम कार्यालय में पार्षदों की बैठक लेतीं मेयर बहमनी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने, जल निकासी की समस्याओं के समाधान तथा गलियों व क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण को गति देने को लेकर मेयर सुमन बहमनी की अध्यक्षता में सभी पार्षदों एवं निगम अधिकारियों की बैठक ली।
मेयर ने पहले भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा के साथ जगाधरी नगर निगम कार्यालय में वार्ड नंबर एक से सात तक के पार्षदों, इसके उपरांत शहीद भगत सिंह चौक स्थित निगम कार्यालय में वार्ड आठ से 15 के पार्षदों के साथ बैठक हुई। वहीं तीसरे चरण में वार्ड 16 से 22 तक के पार्षदों और अधिकारियों के साथ अलग बैठक कर प्रत्येक वार्ड की स्थिति की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

मेयर ने सभी पार्षदों से उनके वार्डों में सफाई, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज व बरसाती पानी की निकासी, टूटी सड़कों, क्षतिग्रस्त गलियों, खुले नालों तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं की विस्तृत जानकारी ली। पार्षदों ने कई स्थानों पर नियमित सफाई न होने, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों, जलभराव व अधूरे विकास कार्यों का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर बहमनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज कर समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर की सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन वार्डों में लंबे समय से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं, वहां तत्काल सर्वे कर मरम्मत एवं नई लाइटें लगाने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही बरसात से पहले नालों की सफाई और जल निकासी के स्थायी समाधान पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। मेयर ने निर्देश दिए कि जिन गलियों और सड़कों की हालत बेहद खराब है, उनकी प्राथमिक सूची तैयार कर शीघ्र टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाए, ताकि निर्माण कार्य समय पर शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed