फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The mayor inspected the development works and cleanliness system

Yamuna Nagar News: मेयर ने विकास कार्याें और सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

Thu, 28 Aug 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 28 Aug 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
The mayor inspected the development works and cleanliness system
वार्ड-8 में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करती मेयर सुमन बहमनी।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। मेयर सुमन बहमनी ने बुधवार कोनगर निगम के वार्ड आठ व 17 में चल रहे विकास कार्यों और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। मेयर बहमनी ने पार्षदों व निगम अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन विकास कार्यों में इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता जांची। वह पहले पार्षद विभोर पाहुजा, निगम अभियंता मृणाल जेयसवाल, कनिष्ठ अभियंता अजय कुमार व अन्य के साथ वार्ड आठ की विभिन्न सड़कों, गलियों के निर्माण का जायजा लिया। निर्माणाधीन नालियों, अंडरग्राउंड पाइप लाइन डालने संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मॉडल टाउन के विभिन्न क्षेत्रों का जायजा लिया और लोगों की समस्याएं सुनी। मेयर बहमनी ने 53.23 लाख की लागत से किए जा रहे दशहरा ग्राउंड के नवीनीकरण का जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द दशहरा ग्राउंड के सौंदर्यीकरण व नवीनीकरण का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद मेयर सुमन बहमनी ने वार्ड 17 के पार्षद दीक्षित कुमार के साथ पटेल नगर की सफाई व्यवस्था व पटेल नगर पार्क का जायजा लिया। मेयर ने यहां क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और उनका समाधान करने का आश्वासन दिया। वहीं, मेयर ने निगम अधिकारियों को क्षेत्र में रोजाना सफाई कराने व पार्क की सुंदरता बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed