{"_id":"692de53b0810dda7060db688","slug":"the-mayor-inspected-the-cleanliness-system-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-147627-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मेयर ने लिया सफाई व्यवस्था का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मेयर ने लिया सफाई व्यवस्था का जायजा
Tue, 02 Dec 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करती मेयर सुमन बहमनी व अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मेयर सुमन बहमनी ने सोमवार को वार्ड 22, वार्ड 19, वार्ड आठ, वार्ड सात के सेक्टर 17 व जगाधरी में बाजार में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों से बातचीत की और रोजाना अपने वार्ड की बेहतर सफाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सफाई कर्मचारियों को टास्क दिया कि जो भी सफाई कर्मचारी अपने क्षेत्र को सबसे अधिक साफ व सुंदर बनाएगा, उसे गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने डोर टू डोर कचरा कलेक्शन में लगे कर्मचारियों को हर घर व दुकान से कचरा लेने के निर्देश दिए।
मेयर बहमनी ने वार्ड 22 और वार्ड 19 में संबंधित पार्षद के साथ सफाई कर्मचारियों की हाजिरी जांची और उन्हें निर्धारित समय पर आकर अपने वार्ड की हर कॉलोनी व हर गली की सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत की और उनकी समस्याएं भी सुनी। वार्ड आठ के मॉडल टाउन में कचरा कलेक्शन कार्य में लगे कर्मचारियों से बातचीत की।
विज्ञापन
वार्ड 19 में उन्होंने सीवरेज व्यवस्था की जांच की और नागरिकों को नालियों में पॉलिथीन व ठोस कचरा न डालने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने शहरवासियों को खुले में कचरा न डालने के निर्देश दिए। इसके बाद मेयर ने जगाधरी बाजार का निरीक्षण किया। सेक्टर 17 के एमआरएफ सेंटर में कचरा पृथक्करण व कंपोस्ट पिट की जांच की।
यहां मेयर को प्लास्टिक, लोहा, कपड़ा आदि के बने केबिन में मिक्स कचरा मिला। जिस पर उन्होंने सफाई अधिकारियों को कचरा पृथक्करण सही तरीके से करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जहां भी गंदगी मिली, उसे 24 घंटे के भीतर साफ करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। मेयर ने सभी सफाई निरीक्षकों, सुपरवाइजरों को कड़े निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर वार्ड में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करें।