{"_id":"6096ea808ebc3ed2b04e0250","slug":"the-mayor-distributed-60-kg-of-desi-ghee-to-the-employees-cremating-the-corona-infected-dead-with-his-salary-yamuna-nagar-news-knl69411057","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर ने अपने वेतन से कोरोना संक्रमित मृतकों का संस्कार करने वाले कर्मचारियों को बांटा 60 किलो देसी घी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर ने अपने वेतन से कोरोना संक्रमित मृतकों का संस्कार करने वाले कर्मचारियों को बांटा 60 किलो देसी घी
विज्ञापन
यमुनानगर। अपनी जान जोखिम में डाल कोरोना संक्रमित मृतकों के शवों का विधि विधान से अंतिम संस्कार करने में जुटे सफाई कर्मचारियों को मेयर मदन चौहान ने अपने वेतन से देसी घी देकर सम्मान बढ़ाया। कोरोना के खिलाफ इस वैश्विक लड़ाई में मेयर चौहान ने एक मिसाल कायम की है। इस दौरान यमुनानगर जोन से सेनेटरी इंस्पेक्टर गोविंद शर्मा व जगाधरी जोन से सेनेटरी इंस्पेक्टर अमित कांबोज समेत 12 कर्मचारियों को पांच-पांच किलो देसी घी दिया गया। मेयर चौहान ने उन्हें संस्कार करने में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
बता दें कि दो दिन पहले मेयर मदन चौहान ने जगाधरी व यमुनानगर के श्मशान घाटों में किए जा रहे कोरोना संक्रमितों के अंतिम संस्कारों का निरीक्षण किया था। तब उन्होंने जान जोखिम में डालकर अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे सफाई कर्मचारियों से बातचीत भी की थी। साथ ही उनका सम्मान देने का आश्वासन दिया था। शनिवार सुबह मेयर चौहान ने अपने वेतन व जेब खर्च से लगभग 60 किलो देशी घी मंगवाया और उसे अंतिम संस्कार कर रहे कोरोना योद्धा सेनेटरी इंस्पेक्टर गोविंद शर्मा, सेनेटरी इंस्पेक्टर अमित कांबोज, सहायक सेनेटरी इंस्पेक्टर सचिन कांबोज, कर्मचारी राकेश तेजली, मंदीप, विक्रम, सागर, विनोद, धीरज, सुंदर पाल, विजय कुमार व शशि को पांच पांच किलो घी दिया गया।
मेयर मदन चौहान ने कहा कि कोरोना काल का यह वह समय है, जब कोरोना से मौत होने पर परिवार के सदस्य चेहरा तक नहीं देख पा रहे हैं। वहीं उसे कंधा भी नहीं दे पा रहे हैं। लेकिन समाज में कहीं उपेक्षित रहे इन सफाई कर्मियों ने इस वैश्विक महामारी के गंभीर समय में अपनी बड़ी भूमिका का निर्वहन किया है, जिन्हें समाज को सलाम करना चाहिए। ऐसे में नगर निगम के ये योद्धा आगे बढ़कर शव को अस्पताल से लेकर आते हैं और पूरे विधि विधान से उनका अंतिम संस्कार करते हैं। कोरोना काल में ये योद्धा जो काम कर रहे हैं, वह आसान काम नहीं है। अपनी जान को जोखिम में डालकर ये योद्धा निरंतर डटे हुए हैं। ऐसे में इनका सम्मान करना हमारा भी कर्तव्य बनता है। मेयर चौहान ने कहा कि कोरोना महामारी में हमारे योद्धा जो परिश्रम कर रहे हैं, उनके लिए देशी घी बहुत लाभदायक है। देशी घी खाने से हमारी रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ेगी। कमजोरी दूर होगी। साथ ही यह खांसी व बुखार व अन्य रोगों से लड़ने में मदद करेगा। मेयर ने कोरोना योद्धाओं को भविष्य में किसी भी प्रकार की मदद करने का आश्वासन दिया। साथ ही निगम उपायुक्त अशोक कुमार से इन कोरोना योद्धाओं की संस्कार करने में हर संभव मदद करने करने को कहा।
विज्ञापन
विधि विधान से कर रहे संस्कार
शहर में कोरोना से अकाल मृत परिजनों की मदद के लिए निगम के 12 कर्मचारी नि:स्वार्थ भाव से परिवार के ही किसी सदस्य की तरह अपनी जान जोखिम में डालकर निरंतर सेवा दे रहे हैं। कोरोना संक्रमितों की मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए जगाधरी जोन में सेनेटरी इंस्पेक्टर अमित कांबोज, सहायक सेनेटरी इंस्पेक्टर सचिन कांबोज, कर्मचारी धीरज, सुंदर पाल, विजय कुमार व शशि अपनी अविस्मरणीय सेवाएं दे रहे हैं। वहीं, यमुनानगर जोन में सेनेटरी इंस्पेक्टर गोविंद शर्मा के नेतृत्व में राकेश तेजली, मंदीप, विक्रम, सागर व विनोद की टीम कोरोना संक्रमित मृतकों का विधि विधान से संस्कार कर रही है। दोनों टीमें कोविड गाइडलाइन में अब तक लगभग 390 शवों का संस्कार कर चुकी हैं।