{"_id":"67e6fbce286f49cbf90b5740","slug":"the-mayor-came-into-action-mode-as-soon-as-she-took-charge-gave-instructions-to-make-the-roads-pothole-free-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-135225-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पदभार संभालते ही एक्शन मोड में आईं मेयर, सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पदभार संभालते ही एक्शन मोड में आईं मेयर, सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के दिए निर्देश
विज्ञापन
यमुनानगर। पदभार संभालते ही मेयर सुमन बहमनी एक्शन मोड में आ गई हैं। शुक्रवार को वह जब फील्ड में उतरीं तो उन्होंने शहर की सड़कों के हालात जानने के लिए रुख किया। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। सड़कों पर दिखे गड्ढों को देखकर उन्होंने पीडब्ल्यूडी व नगर निगम के अधिकारियों को उन्हें दुरुस्त कराने के तुरंत निर्देश दिए।
उन्हाेंने कहा कि वे इन्हें जल्द सही कराएं, दोबारा से वे फिर से इन सड़कों का निरीक्षण करेंगी। उन्होंने कहा लोग इतना नगर निगम को टैक्स देते हैं ऐसे में उन्हें चलने के लिए अच्छी सड़क भी होनी चाहिए।
गड्ढा मुक्त होंगी सभी सड़कें
सड़कों का निरीक्षण करने के बाद मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि शहरी क्षेत्र की सड़कें अब गड्ढा मुक्त होगी। भविष्य में लोगों को दोबारा सड़क पर गड्ढा दिखाई नहीं देगा। इसके लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। दरअसल, शुक्रवार को मेयर बहमनी सबसे पहले जिमखाना क्लब रोड पर स्वामी विवेकानंद स्कूल के पास पहुंची। यहां सड़क पर कई गड्ढे बने हुए थे। उन्होंने निगम एक्सईएन विकास धीमान, एक्सईएन सुखविंद्र सिंह, जेई नरेश दहिया को मौके पर बुलाया। उन्होंने निगम अधिकारियों को सड़क पर बने सभी गड्ढों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके बाद मेयर ने रेलवे रोड, जगाधरी पावंटा साहिब मार्ग व जगाधरी-यमुनानगर मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण में जगाधरी पावंटा साहिब मार्ग पर हिंदू कन्या महाविद्यालय के सामने भी बड़ा गड्ढा मिला। मेयर बहमनी ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को इस गड्ढे को भी तुरंत ठीक कराने के निर्देश दिए। मेयर ने निगम व पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शहरी क्षेत्र की सभी सड़कों का जायजा लें। जहां पर सड़कों पर गड्ढे बने हैं, उन्हें तुरंत ठीक कराए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
पार्षद भी अपने क्षेत्र की टूटी सड़कों की दें जानकारी
मेयर सुमन बहमनी ने सभी पार्षदों से भी आह्वान किया कि वे अपने अपने वार्डाें का दौरा करें। उनके वार्ड में जो भी सड़क क्षतिग्रस्त है या उसमें गड्ढे हैं, उसकी सूची उन्हें दें। ताकि शहर की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाया जाए। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि अपने शहर को सुंदर, साफ व स्वच्छ बनाने में सहयोग दें। तारकोल वाली सड़कों पर पानी न डाले। न ही सड़कों पर कार व बाइक धोएं। सड़कों पर पानी जमा होने से उसकी लाइफ कम होती है। सड़कों व खुले में गंदगी न डाले। कचरा डालने के लिए डस्टबिन का इस्तेमाल करें। इस कचरे को डोर टू डोर आने वाले निगम के वाहन में डाले।