फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The mayor along with the officials made an action plan for a permanent solution to waterlogging

Yamuna Nagar News: मेयर ने अधिकारियों संग बनाई जलभराव के स्थायी समाधान की कार्ययोजना

Thu, 26 Jun 2025 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 26 Jun 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
The mayor along with the officials made an action plan for a permanent solution to waterlogging
यमुनानगर। बारिश से नगर निगम क्षेत्र के कई इलाकों में हुई जलभराव की स्थिति को लेकर बुधवार को मेयर सुमन बहमनी की अध्यक्षता में निगम आयुक्त अखिल पिलानी व अन्य अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में जलभराव के स्थाई समाधान को लेकर गहनता से चर्चा की। बैठक में जगाधरी से आ रहे पानी की निकासी को लेकर बनाए जा रहे स्टाॅर्म वाटर ड्रेन का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं, भविष्य में नालों की सफाई का टेंडर मानसून से कई माह पहले लगाने के निर्देश दिए, ताकि मानसून से पहले नालों की सफाई का कार्य पूरा किया जा सके।
विज्ञापन

बैठक में बारिश के बाद शहर में जिन स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई, उन प्वाइंटों पर निकासी के समाधान पर समीक्षा की गई। जिन इलाकों में जलभराव हुआ, वहां के नालों, सीवरेज व ड्रेनेज सिस्टम पर चर्चा की गई। निचले स्थानों पर पानी निकासी के लिए मोटर पंप लगाए। इसके लिए पहले से ही अतिरिक्त पंपों की व्यवस्था करने, बड़े नालों में जहां अभी भी गाद व गंदगी है, उसे तुरंत साफ कराए। मेयर बहमनी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि भविष्य में जलभराव से निपटने की निगम अधिकारी पहले से ही तैयारी रखें। जहां जलभराव हो, उसकी तुरंत निकासी करें। निगमायुक्त अखिल पिलानी ने मेयर को बताया कि निचले इलाकों से बारिश के पानी से निपटने के लिए निगम ने पहले ही अतिरिक्त पंपों की व्यवस्था कर ली है। अतिरिक्त कर्मचारी लगाकर नालों की सफाई कराई जा रही है। शहरवासी भी नालों में पॉलिथीन, कपड़े व अन्य कचरा फेंकते है, जिससे पानी निकासी की समस्या उत्पन्न होती है। स्टॉर्म वाटर ड्रेन का काम रेलवे लाइन के पास रेलवे विभाग के चलते रुका हुआ है। स्टॉर्म वाटर ड्रेन का काम पूरा होने से जगाधरी से आ रहे नाले का पानी डायवर्ट हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed